Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने की करेगी कोशिश

admin by admin
March 3, 2024
in देश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अपील के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘ज्ञान’ के जरिये इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी।

फरवरी महीने की शुरुआत में मोदी ने भरोसा जताया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगा और भाजपा को कम से कम 370 सीट मिलेंगी। मोदी ने यह भी कहा था कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी को पिछली बार की तुलना में हर बूथ पर 370 वोट अधिक मिलें।

प्रधानमंत्री की अपील को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘ज्ञान’ (जीवाईएन) यानी जी-गरीब, वाई-युवा, ए-अन्‍नदाता (किसान) और एन-नारी के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर संवाद करेगी तथा इनके (ज्ञान) के जरिये राज्‍य के करीब एक लाख 60 हजार से अधिक बूथों पर अपनी बढ़त बनाने की पहल करेगी। राज्‍य में एक बूथ पर औसततन 950 मतदाता पंजीकृत हैं।

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार के अनुसार उप्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में 15 करोड़ 29 लाख लोग मतदान के पात्र हैं।

भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि अगर औसतन हर बूथ पर 370 मत हासिल करने का लक्ष्य पूरा हो जाए तो करीब छह करोड़ अधिक मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।

इस बीच, भाजपा ने उप्र की 80 लोकसभा सीट में से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (वाराणसी) समेत 51 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उप्र में 59 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 51.19 फीसद मत मिले थे जिनमें अकेले भाजपा की हिस्सेदारी 49.98 प्रतिशत थी। 2019 में राज्य के 14.58 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में आठ करोड़ 65 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें साढ़े चार करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाजपा नीत राजग के पक्ष में मतदान किया था।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद हो रहे इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर पार्टी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

उन्‍होंने कहा, ”भाजपा इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘ज्ञान’ (जीवाईएएन) यानी जी-गरीब, वाई-युवा, ए-अन्‍नदाता (किसान) और एन-नारी के बीच उनके लिए चलाई गईं सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करेगी और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपर्क व संवाद करेगी।”

वहीं, राज्य के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ”भाजपा जो कहती है वह करती है। संसद में जब हमारे दो सदस्य थे, तब भी हमने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटाएंगे और अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे। भाजपा ने जिस विषय को उठाया, उसे पूरा किया है।”

मौर्य ने दावा किया कि इस बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा उप्र की सभी 80 सीट जीतेगी।

हालांकि, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ”भाजपा सरकार ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ छल किया है तथा इस बार यह वर्ग लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाएगा और सत्‍ता से बाहर कर देगा।”

उप्र में अन्‍य राज्‍यों के मुकाबले सर्वाधिक 80 सीट हैं और पूरे प्रदेश में एक लाख 60 हजार से अधिक बूथ हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने सहयोगी अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और 64 सीट हासिल कीं जिनमें दो सीट सहयोगी दल को मिली थीं। तब एक साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरे बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को क्रमशः : 10 और पांच सीट पर जीत मिली लेकिन रालोद का खाता नहीं खुला था। कांग्रेस को भी सिर्फ एक सीट रायबरेली में सोनिया गांधी की जीत के साथ हासिल हुई थी। राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी में चुनाव हार गए थे।

राजनीतिक टिप्पणीकार राजीव रंजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दरअसल, भाजपा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद जनसंघ के संस्थापक नेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को जन-जन के बीच भावनात्मक रूप से ले जाती रही है और चुनाव में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही इसे भी खूब महत्व देगी। मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की लड़ाई की शुरुआत की थी।

पांच अगस्त 2019 को भाजपा नीत केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था और राज्य को दो हिस्सों-जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में विभाजित कर इन्हें केंद्रशासित प्रदेश बना दिया था।

Tags: भाजपा हर बूथ
Previous Post

आपसी विवाद में पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या की

Next Post

नोएडा के ब्लू स्क्वायर मॉल में लोहे का ढांचा गिरने से दो लोग की मौत

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

नोएडा के ब्लू स्क्वायर मॉल में लोहे का ढांचा गिरने से दो लोग की मौत

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group