अयोध्या, यातायात पुलिस में तैनात सिपाही अभय यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर में किराये के मकान में रह रहे यातायात सिपाही अभय यादव (28) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
अभय यादव कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को भी सूचित किया गया है।
सूत्र बताते है मौके से मिले सुसाइड नोट में कानपुर के रहने वाले तीन व्यक्तियों का नाम लिखा है, जिनसे पैसे के लेनदेन विवाद में आत्महत्या करने की लिखी है।


