अयोध्या, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अब घटतौली नही हो सकेगी। शासन ने जनपद मुख्यालय पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भेज दी है। जिसमे थंब इंप्रेशन की डिवाइस अटैच है।
अब कोटेदार को तौल मशीन पर लाभार्थी को मिलने वाले अनाज को सही वजन होने पर ही थंब इंप्रेशन मशीन पर अंगूठा लग सकेगा। सही वजन या घटतौली होने पर थंब इंप्रेशन डिवाइस पर प्रोसेस नहीं होगा।
बाट माप विभाग इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में डिवाइस इंस्टॉल करेगा। जल्द ही जनपद के सभी सरकारी गल्ले की दुकान पर पहुंच जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, ब्लूटूथ से कनेक्ट होगी।
मशीन इंस्टाल होने के पूर्व सभी दुकानदारों इसकी ट्रेनिग दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जनपद के सभी पांचों तहसीलों के 992 दुकानों पर इंस्टॉल किए जाएंगे।


