Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंबानी के पुत्र के शादी-पूर्व समारोहों में उद्योगपतियों से लेकर फिल्म अभिनेता, क्रिकेटर होंगे शामिल

admin by admin
February 25, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी की शादी से पहले आयोजित होने वाले समारोहों में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। अनंत की शादी जुलाई में है, लेकिन विवाह से जुड़े तीन दिन के कार्यक्रम एक मार्च से शुरू होंगे।

गुजरात के जामनगर में होने वाले शादी से पहले के इन समारोहों में बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। शादी से पहले होने वाले समारोहों की मेहमानों की सूची में उद्योगपति गौतम अडाणी और सुनील भारती मित्तल सहित दिग्गज फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर एम एस धोनी को भी निमंत्रण भेजा गया है। जामनगर में ही मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की विशाल तेल रिफाइनरियां हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे छोटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी पुत्री हैं।

चूंकि जामनगर में कोई पांच सितारा होटल नहीं है, ऐसे में मेहमानों के लिए टाइल वाले बाथरूम सहित सर्वोत्तम सुविधाओं वाले अल्ट्रा-लक्जरी टेंट बनाए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि अतिथियों की सूची में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, वॉल्ट डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, एडनोक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर शामिल हैं।

भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों गौतम अडाणी और परिवार, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और उनका परिवार, गोदरेज परिवार, इन्फोसिस के प्रमुख नंदन नीलेकणि, आरपीएसजी समूह के प्रमुख संजीव गोयनका, विप्रो के ऋषद प्रेमजी, बैंकर उदय कोटक को भी इन समारोहों के लिए आमंत्रित किया गया है। टीके बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला, एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल, हीरो के पवन मुंजाल, एचसीएल की रोशनी नादर, जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत, उद्यमी रोनी स्क्रूवाला और सन फार्मा के दिलीप सांघी को भी इन समारोहों का निमंत्रण दिया गया है।

आमंत्रित लोगों की सूची में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार, एम एस धोनी और परिवार, रोहित शर्मा, के एल राहुल, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या और इशान किशन का नाम भी शामिल है।

बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान और परिवार, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन और काजोल, सैफ अली खान और परिवार, चंकी पांडे, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और विक्की कौशल और कैटरीना कैफ करेंगे।

इनके अलावा इस सूची में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, आदित्य और रानी चोपड़ा, करण जौहर, बोनी कपूर और परिवार, अनिल कपूर और परिवार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर, रजनीकांत और परिवार शामिल हैं।

आमंत्रित लोगों को भेजी गई ‘इवेंट गाइड’ के अनुसार, तीन दिन के कार्यक्रम थीम पर आधारित होंगे मेहमानों को दिल्ली और मुंबई से जामनगर तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के एक मार्च को दोपहर तक आने की उम्मीद है। इन समारोहों में दिलजीत दोसांझ और हॉलीवुड पॉप-आइकन रिहाना तथा अन्य कलाकार अपने प्रदर्शन से मेहमानों का मनोरंजन करेंगे।

पहले दिन के समारोह को ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ का नाम दिया गया है, जहां मेहमानों से ‘कॉकटेल पोशाक’ पहनने की उम्मीद की जाती है। दूसरे दिन ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ की मेजबानी की जाएगी, जिसमें ‘जंगल फीवर’ का ड्रेस कोड होगा।

तीसरे दिन के लिए, दो कार्यक्रमों – ‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘हस्ताक्षर’ की योजना बनाई गई है। पहला कार्यक्रम एक आउटडोर कार्यक्रम होगा जहां मेहमान जामनगर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे और अंतिम कार्यक्रम के लिए वे ‘हेरिटेज भारतीय परिधान’ पहनेंगे।

Tags: अंबानी के पुत्र
Previous Post

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, 4 लोगों की हुई मौत

Next Post

किसान आंदोलन: पुलिस ने सिंघू और टीकरी सीमा पर यात्रियों की आवाजाही के लिए अवरोधक हटाए

Related Posts

Featured

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
Next Post

किसान आंदोलन: पुलिस ने सिंघू और टीकरी सीमा पर यात्रियों की आवाजाही के लिए अवरोधक हटाए

Recent Posts

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group