Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मानव-पशु संघर्ष : वायनाड जिले में हड़ताल के दौरान हिंसा, वन विभाग के वाहन से मृत गाय को बांधा

admin by admin
February 17, 2024
in देश
0

केरल के वायनाड में मानव-पशु संघर्ष की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा(एलडीएफ), विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर शनिवार को सुबह से शाम तक आयोजित जिलाव्यापी हड़ताल के दौरान पुलपल्ली में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गये।

प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके बोनट से एक गाय को बांध दिया जो दिन में बाघ के संदिग्ध हमले में मारी गई थी।

वायनाड जिले में सुबह से शाम तक हड़ताल का आह्वान किया गया था जिसकी वजह से दुकानें बंद रहीं और वाहन सड़कों से नदारद रहे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वायनाड जिले में अक्सर होने वाले मानव-पशु संघर्ष से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रियों के तत्वावधान में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का निर्देश जारी किया है।

राज्य के अन्य हिस्सों में सड़क को अवरुद्ध करने के अलावा पुलपल्ली में स्थानीय लोगों ने वन विभाग के एक वाहन को रोका और गुस्साई भीड़ ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने वन विभाग की जीप का ऊपरी हिस्सा फाड़ दिया और टायर पंक्चर कर दिया। कुरुवा द्वीप के निकट एक हाथी ने शुक्रवार को वन विभाग के एक गाइड

वेल्लाचालिल पॉल पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी। गाइड के शव के साथ बड़ी संख्या में लोग पुलपल्ली में एकत्र हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के वाहन पर भी पुष्पांजलि अर्पित की और आरोप लगाया कि अधिकारी लोगों की जान-माल की रक्षा करने में असमर्थ हैं।

बाद में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने बाघ के हमले में मारी गई गाय के शव को एक ट्रैक्टर पर लाकर उसे वन विभाग के वाहन के बोनट से बांध दिया।

जिले में मानव बस्तियों में आवारा जंगली जानवरों के लगातार हमलों से निपटने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा किए गए तीव्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने मामले में हस्तक्षेप किया।

इस बीच, हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर आज वायनाड जिले में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और वाहन सड़कों से नदारद रहे।

गाइड की मौत के एक दिन बाद गुस्साए आंदोलनकारियों ने कर्नाटक और राज्य के अन्य हिस्सों को जोड़ने वाले जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को अवरुद्ध किया।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और राज्य सरकार से कार्रवाई करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

कलपेट्टा, बथेरी, मनान्थावडी, लाकिडी जैसे प्रमुख इलाके और अन्य स्थान आज पूरी तरह से बंद रहे।

इस बीच, राज्य के वन मंत्री ए के ससींद्रन ने गाइड पॉल की मौत को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और उनके परिवार को आवश्यक मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Tags: मानव-पशु संघर्ष : वायनाड
Previous Post

प्रयागराज में पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Next Post

गाजियाबाद: डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले तीन गिरफ्तार

Related Posts

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Next Post

गाजियाबाद: डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले तीन गिरफ्तार

Recent Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर...

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group