Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में जमीन विवाद को लेकर झगडा, गोलीबारी में महिला की मौत, पांच जख्मी

admin by admin
February 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा जिले में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से की गयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया, “ जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुलीखोरी गांव के पांडेय पुरवा निवासी बाबूराम जायसवाल के बेटे अमनदीप (30) की आज शादी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार मौजूद थे। बाबूराम ने घर से सटी खाली जमीन पर कार्यक्रम के दौरान नहाने धोने के लिए अस्थायी रूप से टीन शेड लगा लिया था।

एसपी ने बताया कि आज दोपहर में परिजन व रिश्तेदार वहां पर स्नान आदि करके तैयार हो रहे थे, इस बीच उनका गांव के ही सीताराम यादव उर्फ राजू उर्फ गब्बर से टीन शेड लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि बात बढ़ने पर वह भागकर अपने घर से पिस्तौल ले आया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी और गोली लगने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमनदीप की मामी झिनपता देवी (60) को मृत घोषित कर दिया जबकि गोलीबारी में जख्मी हुए अन्य व्यक्तियों रामदेव (50), दीपक जायसवाल (35), पिंकी जयसवाल (17), सत्यम जायसवाल (18) व लक्ष्मी यादव (12) को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से लक्ष्मी, पिंकी, रामदेव व दीपक को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सीताराम यादव व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल जब्त कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

एसपी ने कहा कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

Tags: गोंडा में जमीन
Previous Post

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने कांग्रेसी उप मुख्यमंत्री शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज, अदालत के आदेश का इंतजार..

Next Post

MP के कटनी में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि, कलेक्टर पहुंचे गावं, किसान सीने से लगकर रो पड़ा..

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
Next Post

MP के कटनी में बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि, कलेक्टर पहुंचे गावं, किसान सीने से लगकर रो पड़ा..

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group