Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद शिष्या के साथ यौन शोषण मामले में दोषमुक्त

admin by admin
February 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

शाहजहांपुर जिले की एक अदालत ने पूर्व केन्‍द्रीय गृह राज्य मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद को बृहस्पतिवार को एक शिष्या के साथ यौन शोषण के मामले में साक्ष्‍य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के अधिवक्ता फिरोज हसन खान ने पीटीआई-भाषा को बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय सांसद-विधायक अदालत के अपर जिला न्‍यायाधीश एहसान हुसैन ने आज मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्‍य के अभाव में स्‍वामी चिन्‍मयानंद को बरी कर दिया।

शाहजहांपुर शहर में ही स्थित मुमुक्षु शिक्षा संस्थान के अधिष्ठाता एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ाने वाली उनकी एक शिष्या ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता ने अपनी तहरीर में स्वामी चिन्मयानंद पर दुराचार का आरोप लगाया था, जिसका मामला शहर कोतवाली पुलिस ने 30 नवंबर 2011 को दर्ज किया था।

मामले की विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था, जिसके बाद सुनवाई चल रही थी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में छह गवाह अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए तथा शासकीय अधिवक्ता नीलिमा सक्सेना ने भी बहस की है।

उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से चिकित्सक तथा पीड़िता के अलावा रिपोर्ट दर्ज करने वाले लेखक खुर्शीद तथा रेडियोलाजिस्ट एमपी गंगवार तथा बीपी गौतम ने गवाही दी है।

खान ने बताया कि अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद को इस मामले में दोषी न पाते हुए उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री तथा मुमुक्षु आश्रम के संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उनकी शिष्या ने वर्ष 2011 में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।

वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने यौन शोषण के इस मामले को वापस लेने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से न्यायालय को पत्र भेजा था। परंतु पीड़िता ने आपत्ति जताते हुए अदालत से अनुरोध किया था कि वह मामला वापस नहीं लेना चाहती है।

इसलिए मामला वापसी का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया था, साथ ही स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया गया था।

इसके बाद चिन्मयानंद ने केस वापस लेने के लिए उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। जब उच्च न्यायालय ने भी उनकी अपील खारिज कर दी तो उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन शीर्ष अदालत ने भी उनकी अपील खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद से यौन शोषण मामले में स्वामी चिन्मयानंद को 19 दिसंबर, 2022 को अग्रिम जमानत मिल गई थी। तबसे यह मामला अदालत में विचाराधीन था।

Tags: स्वामी चिन्मयानंद
Previous Post

कार हादसे की ऋषभ पंत ने बताई आपबीती; पैर खोने का डर था

Next Post

अयोध्या के मिल्कीपुर में एसडीएम के कथित स्टेनो एवं कोर्ट टाइपिस्ट के बीच विवाद!?

Related Posts

अयोध्या

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

October 26, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का यूपी पर असर, 29 अक्टूबर को पूर्वांचल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छात्र ओवरब्रिज से गिरा, मौत

October 26, 2026
Next Post

अयोध्या के मिल्कीपुर में एसडीएम के कथित स्टेनो एवं कोर्ट टाइपिस्ट के बीच विवाद!?

Recent Posts

रामायण विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि भवन और प्रतिमा का अनावरण, कुलाधिपति बोले- रामायण की शिक्षाएं सदैव दिखाती रहेंगी सही राह

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि भवन और उनकी...

रुदौली के टांडा खुलासा गांव में निकली भव्य राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा टांडा खुलासा में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के विवाह...

नेपाल का करनाली हाईवे क्यों कहलाता है ‘डेथ वैली’? पहाड़ों के बीच संकरी सड़क पर सफर किसी चुनौती से कम नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

नेपाल के पश्चिमी हिस्से के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्थित करनाली हाईवे अपनी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जोखिम भरे रास्तों...

Watch, अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, चांदनी में रखी खीर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटी

by Atul Narain Srivastava
October 26, 2026
0

अयोध्या, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या के प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान...

इजराइल में मंगलवार को मतदान, नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा; बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

by admin
October 26, 2026
0

इजराइल में संसदीय चुनाव मंगलवार को होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिश करेंगे। चुनाव में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group