Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस का परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी युद्धबंदी थे सवार

admin by admin
January 24, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

रूस का एक सैन्य परिवहन विमान बुधवार को यूक्रेन की सीमा के नजदीक बेलगोरोड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 65 यूक्रेनियाई युद्धबंदी, चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग सवार थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विमान स्थानीय समयानुसान पूर्वाह्न करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना का कारण क्या था या हादसे में कोई जीवित भी बचा है या नहीं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और एक विशेष सैन्य आयोग दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है।

इससे पहले बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि एक बड़े रूसी मिसाइल हमले में 18 लोग मारे गए और 130 अन्य घायल हुए हैं।

उनका दावा है कि इस हमले को यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को प्रभावित करने के लिए अंजाम दिया गया। यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के 700 दिन पूरे हो गए हैं।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मंगलवार तड़के 40 से अधिक बैलिस्टिक, क्रूज, विमान रोधी और निर्देशित मिसाइलों से तीन यूक्रेनी शहरों के 130 रिहायशी इमारतों पर हमला किया गया।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में हमले तेज कर दिए हैं और यह हमला पिछले कई हफ्तो में सबसे घातक था। इसकी वजह से जेलेंस्की को अपने पश्चिमी सहयोगियों से और अधिक सैन्य मदद की अपील करनी पड़ी है।

जेलेंस्की ने देर रात मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस साल, मुख्य प्राथमिकता हमारे शहरों और कस्बों की सुरक्षा के साथ-साथ अग्रिम मोर्चे को मजबूत करने के लिए वायु रक्षा को मजबूत करना है।’’

यूक्रेन के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रूसी एस-300 मिसाइलों ने मंगलवार देर रात खार्किव के आवासीय इलाकों पर हमला किया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए और कई आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि, रूस ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने से इनकार किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायुसेना ने बुधवार तड़के पश्चिमी रूस के ओरयोल क्षेत्र में चार यूक्रेनियाई ड्रोन को मार गिराया।

इस बीच, जर्मनी के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने सैन्य जखीरे से छह सी किंग एमके41 बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है।

सरकार ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से जर्मनी ने छह अरब यूरो (6.52 अरब अमेरिकी डॉलर) की सैन्य आपूर्ति की है जिनमें विमान-रोधी और वायु रक्षा प्रणालियां शामिल हैं।

https://twitter.com/neha_bisht12/status/1750133743715565960

Tags: रूस का परिवहन
Previous Post

मायावती ने की बसपा संस्थापक कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

Next Post

आप धन देकर अपनी राख को चंद्रमा पर दफना सकते हैं, पर क्या ऐसा करना चाहिए?

Related Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
Next Post

आप धन देकर अपनी राख को चंद्रमा पर दफना सकते हैं, पर क्या ऐसा करना चाहिए?

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group