Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है उत्तराखंड : रक्षा मंत्री

admin by admin
January 14, 2024
in देश
0

लखनऊ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का संभवत: पहला राज्य बनने जा रहा है।

सिंह ने उत्तरायण के अवसर पर यहां आयोजित ‘उत्तरायणी कौतिक’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य कोई बनने जा रहा है तो वह उत्तराखंड ही बनने जा रहा है।’हालांकि उन्होंने चींजें स्पष्ट नहीं कीं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 2022 में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस सिलसिले में एक समिति का भी गठन किया गया था।

रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य सिर्फ देवभूमि और वीर भूमि ही नहीं बल्कि अब विकास भूमि के रूप में भी पहचानी जाने लगी है, विशेष रूप से पिछले लगभग पांच वर्षों में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मजबूत आपसी रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, ‘ उत्तर प्रदेश को विभाजित कर उत्तराखंड बनने के बाद कुछ समय तक दोनों राज्यों के बीच कड़वाहट रही लेकिन लोगों के बीच कभी कड़वाहट देखने को नहीं मिली।’

सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना राज्य बना लेकिन आज भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के बीच बहुत सारे ऐसे अनसुलझे मुद्दे हैं जिनको लेकर बराबर दोनों राज्य एक दूसरे के खिलाफ आंदोलन करते रहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद ऐसी स्थिति यहां नहीं है।

उन्होंने कहा कि यहां रिश्ते इतने सजीव रहे कि सारे लंबित मुद्दों के बावजूद दोनों राज्यों के रहने वाले लोगों के बीच कलह नहीं हुई बल्कि संबंध निरंतर मजबूत होते गए।

Tags: समान नागरिक संहिता
Previous Post

अयोध्या में कल चम्पतराय करेगे प्रेसवार्ता, देगे पूर्ण जानकारी

Next Post

बरेली में करणी सेना महानगर अध्यक्ष गोकशी करते गिरफ्तार, मिले अहम सबूत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

November 1, 2026
देश

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

November 1, 2026
क्राइम

फर्जी SMS भेजकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; 544 शिकायतों की जांच में गिरोह का खुलासा

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: अहोई अष्टमी पर राधाकुण्ड में उमड़े श्रद्धालु, संतान सुख की कामना से दंपतियों ने किया स्नान

November 1, 2026
Next Post

बरेली में करणी सेना महानगर अध्यक्ष गोकशी करते गिरफ्तार, मिले अहम सबूत

Recent Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद...

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या पहुंचेंगे। प्रस्तावित...

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान पिछले दो सप्ताहांत की तुलना में...

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई पावर हाउस के पास रविवार तड़के एक ऑक्सीजन टैंकर के सड़क किनारे खड़े...

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

गुजरात के राजकोट में कालावड़ रोड स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने के संदेह में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group