अयोध्या, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले नए भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोरो शोरो से तैयारियां की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गुजरात से 1100 किलो का दीपक अयोध्या पहुंच गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर में निर्मित 2400 किलो का घंटा भी अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंच चुका है, जिसकी आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी।
बता दें की रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और विदेश से लाखों रामभक्त राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे।
वीवीआईपी मेहमानों का स्वागत करने के लिए अयोध्या को संजाने संवारने का काम चल रहा है। देश के कई राज्यों से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर संभव मदद और योगदान दिए जा रहे हैं।
अतिथियों को इन नियमों का करना होगा पालन
- तमाम साधु संतों, धर्म गुरुओं को अपना आधार कार्ड अपने साथ रखना होगा।
- सुरक्षा के चलते मोबाईल, पर्स, झोली, छत्र, चैंबर, सिंहासन, निजी पूजा के ठाकुर और गुरु पादुकायें कार्यक्रम स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- कार्यक्रम स्थल पर दिन में 11.00 बजे से पहले प्रवेश करना होगा।
- पूरा कार्यक्रम 3 घंटे से अधिक चलने की आशंका है।
- कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए तथा वापस आने के लिए एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा।
- निमंत्रण पत्र पर केवल एक ही व्यक्ति का प्रवेश मिेलगा।
- प्रधानमंत्री के मन्दिर परिसर से बाहर चले जाने के बाद ही मन्दिर परिसर में विराजमान संत महापुरुष रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
को करि तर्क बढ़ावै साखा॥गुजरात से अयोध्या पहुंचा 1100 किलो का दीपक। #PranaPratishta #AyodhyaSriRamTemple #Ayodhya #RamMandir #Ayodhyadham #SabKeRam pic.twitter.com/4y3ejZktW7
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 13, 2024


