Saturday, November 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी के 15 जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला, अयोध्या के BSA लालचंद्र का तबादला, अनूप कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने शुक्रवार को 15 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) के तबादले कर दिए।

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 15 अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। कई जिलों में बीएसए की अदला-बदली की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, अयोध्या के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र को अमेठी का बीएसए बनाया गया है। वहीं, बस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेठी के बीएसए संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है, जबकि लखीमपुर खीरी के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को बस्ती का बीएसए बनाया गया है।

इस बदलाव के बाद अयोध्या के बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी अब अनूप कुमार संभालेंगे। वहीं, लालचंद्र अमेठी में नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

शासन की ओर से जारी सूची में मेरठ और अमरोहा के बीएसए की अदला-बदली की गई है। मेरठ की बीएसए आशा चौधरी को अमरोहा भेजा गया है, जबकि अमरोहा की बीएसए मोनिका को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह कौशांबी के बीएसए कर्मेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर और मिर्जापुर के बीएसए अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी भेजा गया है। बलिया के बीएसए मनोज कुमार सिंह को मऊ और मऊ के बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एटा और संतकबीर नगर में भी बदलाव किया गया है। संतकबीर नगर के बीएसए अमित कुमार सिंह को एटा तथा एटा के बीएसए राजेश कुमार को संतकबीर नगर भेजा गया है।

गोरखपुर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के बीएसए ओम प्रकाश यादव को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बलिया में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा अमरोहा डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात डाली सिकरवार को गौतमबुद्धनगर का नया बीएसए बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 15 जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

Tags: Ayodhya NewsBSA Transfer
Previous Post

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

November 27, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र में सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

November 27, 2026
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार ढही, तीन छात्राएं घायल

November 27, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, अयोध्या के SSP भी बदले

November 27, 2026

Recent Posts

यूपी के 15 जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला, अयोध्या के BSA लालचंद्र का तबादला, अनूप कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
November 27, 2026
0

लखनऊ, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने...

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

लखनऊ में एक बस में यात्रा कर रहे एक व्यवसायी से स्वर्ण आभूषण की लूट के मामले में राजस्व आसूचना...

बिहार-झारखंड में EOU की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर भगत यादव समेत चार गिरफ्तार; 73.5 लाख कैश जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

पटना, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) ने धनशोधन की जांच के सिलसिले में बिहार और झारखंड में छापेमारी...

उप्र में सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव से पूर्व अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने...

सीतापुर में सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार ढही, तीन छात्राएं घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

सीतापुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार शुक्रवार दोपहर ढहने से उसमें दबकर तीन छात्राएं घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group