Saturday, November 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार-झारखंड में EOU की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर भगत यादव समेत चार गिरफ्तार; 73.5 लाख कैश जब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
in क्राइम, देश
0


पटना, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) ने धनशोधन की जांच के सिलसिले में बिहार और झारखंड में छापेमारी करके एक कथित आपराधिक गिरोह के सरगना और उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान नकदी, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य कीमती सामान जब्त किए गए।

ईओयू के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव पिछले 15-16 वर्षों से कथित तौर पर एक संगठित आपराधिक गिरोह चला रहा था।

गिरोह पर रंगदारी, सशस्त्र लूट, अपहरण, अवैध बालू खनन, जमीन कब्जाने और सरकारी कर्मियों पर हमला करने जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार सुमन, उसके बेटे आर्यन कुमार, पत्नी सुनीता कुमारी और सहयोगी रोशन राज उर्फ रोशन कुमार उर्फ धनंजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी सुनीता देवी पिछले 10 वर्षों से गया जिले के धोबी प्रखंड की प्रखंड प्रमुख हैं।

ईओयू के मुताबिक, गिरोह के खिलाफ वर्ष 2001 से गया, बोकारो, रांची और अन्य स्थानों पर 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अपहरण, लूट, जमीन कब्जाने और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सुमन और उसके परिवार के सदस्यों ने पिछले 15-16 वर्षों में 67 रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन, फ्लैट और मकान समेत 67 संपत्तियां अर्जित कीं। इन संपत्तियों का अनुमानित रजिस्ट्री मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि कुछ संपत्तियों का सरकारी निर्धारित मूल्य इससे कई गुना अधिक है।

ईओयू ने बताया कि एक बड़ी जमीन, जिसका सरकारी मूल्यांकन 28 करोड़ रुपये था, का कथित तौर पर महज 1.5 करोड़ रुपये में बैनामा कराया गया था।

अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद ईओयू अधिकारियों, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और गया, पटना, औरंगाबाद तथा झारखंड के चतरा जिले की पुलिस टीम ने शुक्रवार को 10 आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान 73.5 लाख रुपये नकद, संपत्ति की रजिस्ट्री से संबंधित 106 दस्तावेज, जमीन खरीद के 51 समझौतों से जुड़े कागजात, 38 बैंक खातों का विवरण और आभूषण खरीद की कई रसीदें जब्त की गईं।

जांचकर्ताओं ने सुरेंद्र सुमन और उसकी फर्म मोनू एंटरप्राइजेज के नाम पर पंजीकृत आठ वाहन भी बरामद किए। इनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, सफारी और भारी वाहन शामिल हैं।

ईओयू ने बताया कि गया में सुरेंद्र सुमन के आवास से 51 पन्नों की एक गोपनीय डायरी भी जब्त की गई है। इसमें कथित तौर पर कई अधिकारियों के साथ वित्तीय लेनदेन का उल्लेख है। डायरी में दर्ज विवरण की जांच और सत्यापन किया जाएगा।

ईओयू ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठित आपराधिक गिरोहों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और अपराध के जरिए कथित तौर पर अर्जित संपत्तियों की पहचान करना है।

Tags: Bhagat YadavBihar NewsEOU Raid
Previous Post

उप्र में सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

Next Post

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

November 27, 2026
देश

Supreme Court: Tirupparankundram Deepam विवाद में नया मोड़, ASI ने Tamil Nadu Police पर लगाया अवमानना का आरोप

November 27, 2026
देश

Gujarat ATS Action: Vadodara Air Force Station पर हमले की साजिश नाकाम, JeM संदिग्ध गिरफ्तार

November 27, 2026
क्राइम

Delhi में Cyber ठगी और मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नौकरी का 164 विदेशी नागरिक मुक्त, एक मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार

November 27, 2026
Next Post

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

Recent Posts

यूपी के 15 जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला, अयोध्या के BSA लालचंद्र का तबादला, अनूप कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
November 27, 2026
0

लखनऊ, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने...

Lucknow : बस में सफर कर रहे कारोबारी से 844 ग्राम सोने की लूट, DRI कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल समेत पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

लखनऊ में एक बस में यात्रा कर रहे एक व्यवसायी से स्वर्ण आभूषण की लूट के मामले में राजस्व आसूचना...

बिहार-झारखंड में EOU की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर भगत यादव समेत चार गिरफ्तार; 73.5 लाख कैश जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

पटना, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) ने धनशोधन की जांच के सिलसिले में बिहार और झारखंड में छापेमारी...

उप्र में सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव से पूर्व अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने...

सीतापुर में सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार ढही, तीन छात्राएं घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 27, 2026
0

सीतापुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार शुक्रवार दोपहर ढहने से उसमें दबकर तीन छात्राएं घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group