सीतापुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार शुक्रवार दोपहर ढहने से उसमें दबकर तीन छात्राएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना रामकोट पुलिस थाना अंतर्गत हलुवापुर गांव में स्थित प्राथमिकी विद्यालय में दोपह करीब डेढ़ बजे तब घटी जब कक्षा तीन की छात्राएं मध्याह्न भोजन के उपरांत परिसर में खेल रही थीं।
चीख पुकार सुनकर अध्यापक और स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे और निहारिका (8), आशमी (7) और शीतल (8) को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने कहा कि सभी तीनों छात्राओं को मामूली चोट आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने कहा, “हमने हलुवापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई घटना को गंभीरता से लिया है। स्कूल परिसर का निरीक्षण करने के लिए एक टीम को निर्देश दिया गया है।