Tuesday, November 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में आज राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, 52 प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

admin by admin
November 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और अन्य कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के 52 शीर्ष प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) का यह वार्षिक प्रमुख समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। मोदी के शाम करीब 5:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने और शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड से लौटने के बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह उत्तराखंड में अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हैं।

उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार, अखिल भारतीय व्यवसाय परीक्षा (एआईटीटी), 2025 में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए 52 शीर्ष प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इनमें से 10 प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पुरस्कार प्रदान करेंगे। इनमें शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के तहत अखिल भारतीय स्तर के तीन शीर्ष प्रतिभागी, दिव्यांग श्रेणी के दो शीर्ष प्रतिभागी, पारंपरिक रूप से पुरुषों के वर्चस्व वाले व्यवसायों में उपलब्धि हासिल करने वाली दो महिलाएं और शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के तीन शीर्ष प्रतिभागी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के जिलों के 5,000 से अधिक आईटीआई विद्यार्थी और प्रशिक्षक शामिल हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में करीब 4,400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस समारोह में उत्तर प्रदेश के छह मेधावी प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अनुसार, प्रधानमंत्री, मंच पर 10 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र देंगे। इनमें दिव्यांग श्रेणी के प्रशिक्षार्थी और उन कठिन तकनीकी कार्यों (ट्रेड) में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं भी शामिल होंगी, जिनमें आमतौर पर महिलाओं की भागीदारी कम होती है।

इसके मुताबिक, मंच पर सम्मानित होने वालों में उत्तर प्रदेश के शाहबाज खान (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, राजकीय आईटीओटी, अलीगंज, लखनऊ) और संध्या देवी (सूचना प्रौद्योगिकी, एनएसटीआई महिला, नोएडा) भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि इनके अलावा तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, ओडिशा और केरल के प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अनुसार, समारोह का आयोजन 5,500 लोगों की क्षमता वाले जर्मन हैंगर में होगा। इस दौरान आईटीआई प्रशिक्षार्थियों की सफलता की कहानियों पर एक वीडियो भी दिखाया जाएगा और ड्रोन, रोबोटिक्स एवं पेंट्स उद्योग में काम कर रहे आईटीआई के पूर्व प्रशिक्षार्थियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Tags: नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोहलखनऊ
Previous Post

निष्प्रभावी घोषित यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत FIR दर्ज होने पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव गृह से मांगा जवाब

Next Post

रुदौली में 610वें उर्स-ए-मख़्दूम साहब का आगाज 23 नवंबर से, देशभर से जुटेंगे जायरीन

Related Posts

Featured

बार-बार भूलने की आदत को हल्के में न लें, खराब नींद से कमजोर हो सकती है याददाश्त; जानें दिमाग पर क्या पड़ता है असर

November 24, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

November 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

November 24, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में अपनी मौत का नाटक, दूसरे की हत्या कर शव के पास रखा आधार कार्ड

November 24, 2026
Next Post

रुदौली में 610वें उर्स-ए-मख़्दूम साहब का आगाज 23 नवंबर से, देशभर से जुटेंगे जायरीन

Recent Posts

रुदौली शरीफ में शेखुल आलम मेले का शुभारंभ, सुब्बू मियां ने रोशन किया चिराग

by Atul Narain Srivastava
November 24, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली शरीफ स्थित दरगाह मखदूम अब्दुल हक में मंगलवार को पारंपरिक तरीके से शेखुल आलम मेले का शुभारंभ हुआ।...

बार-बार भूलने की आदत को हल्के में न लें, खराब नींद से कमजोर हो सकती है याददाश्त; जानें दिमाग पर क्या पड़ता है असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

नई दिल्ली, क्या आप कभी किसी कमरे में पहुंचे और भूल गए कि वहां किस काम से आए थे? या किसी...

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, 26 सीटों के प्रस्ताव पर फिर होगी चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर मंगलवार को लगातार...

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन के पहले सफर में पहुंचे 400 भारतीय श्रद्धालु, नेपाल में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

काठमांडू, भगवान राम के जन्मस्थान व भारत के शहर अयोध्या को उनके ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के...

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड, भारत ए ने यूएई को हराया, जड़ा सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2026
0

‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group