Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक हीरालाल बहला-फुसलाकर अरहर के खेत में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसी के पायजामे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी भी उनके साथ उसे खोजने का नाटक करता रहा। काफी देर तक तलाश करने के बाद रात करीब आठ बजे बच्ची का शव अरहर के खेत में मिला।

वारदात के पुलिस के घटनास्थल पहुंचने पर परिजनों ने आरोपी हीरा लाल को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बच्ची का शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने जब दोबारा शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ, कोतवाल राठ, बिंवार कोतवाल समेत पुलिस के छह वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी हीरालाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ राजकुमार पाण्डेय ने बताया की पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस पर गोली चलाई और भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस के अनुसार, गांव की स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण है।

Tags: हमीरपुर में तीन साल की बच्ची
Previous Post

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

Next Post

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

UP PET 2026 में 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, नकल के आरोप में दो पर प्राथमिकी; 67 संदिग्ध चिह्नित

November 2, 2026
अयोध्या

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

November 1, 2026
Next Post

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

Recent Posts

अमेरिका: फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके के पास निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ सवारों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का निपटारा किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर...

मप्र : अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने थाना प्रभारी को रौंदा, मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

मध्यप्रदेश के देवास जिले में सोमवार तड़के 1,800 लीटर से ज्यादा अवैध शराब से भरे ट्रक के चालक ने फरार...

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी...

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group