राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में शनिवार रात अंबेडकर पार्क के पास चाकू से हमला कर 24 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सआदतगंज थाने को सूचना मिली कि अंबेडकर पार्क के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान सआदतगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रेहान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि रेहान के गले पर इसी थाना क्षेत्र के मौज्जमनगर स्थित गुलाब की बगिया निवासी उजैफा ने धारदार हथियार से हमला किया था।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में रेहान को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ।
रेहान की चाकुओं से गोदकर सरेराह हत्या,हत्या कर हत्यारा भागता हुआ वीडियो में आया नजर। pic.twitter.com/KXhWbEKxtt
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) November 1, 2026