Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya : विधायक रामचंद्र यादव से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, पिता की मौत का बहाना बनाकर मांगी थी मदद

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 30, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को मवई का निवासी अमित कुमार बताकर फोन किया और अपने पिता की मुंबई में मौत होने की बात कहकर शव घर लाने के लिए एंबुलेंस में डीजल डलवाने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी।

विधायक के सहयोगी ने फोन-पे के जरिए दो बार में कुल 24 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब विधायक की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति के घर जाने की तैयारी हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, फोन करने वाले व्यक्ति ने विधायक को बताया कि उसके पिता का मुंबई में निधन हो गया है और शव को गांव लाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत है। उसने एंबुलेंस में डीजल भरवाने के नाम पर 18 हजार रुपये की मदद मांगी। इसके अगले दिन उसने दोबारा फोन कर छह हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मांगी।

विधायक के कहने पर उनके सहयोगी विकास कुमार ने फोन-पे के माध्यम से दोनों बार में कुल 24 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद विधायक की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मवई में अमित कुमार के घर जाने की तैयारी की गई। इस दौरान जब संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि गांव में अमित कुमार नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और न ही किसी व्यक्ति के पिता की मृत्यु हुई है।

मामले का खुलासा होने के बाद विधायक के सहयोगी विकास कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर व भुगतान से जुड़े विवरण की जांच महत्वपूर्ण होगी।

Tags: ऑनलाइन ठगीरामचंद्र यादवरुदौली विधायक
Previous Post

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

Next Post

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

Related Posts

अयोध्या

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

November 1, 2026
अयोध्या

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

November 1, 2026
अयोध्या

अयोध्या में सर्राफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 32 लाख रुपये का सोना और नकदी बरामद; दो गिरफ्तार

November 1, 2026
अयोध्या

रुदौली में RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों के अनुशासन और एकजुटता ने खींचा ध्यान

November 1, 2026
Next Post

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

Recent Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद...

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या पहुंचेंगे। प्रस्तावित...

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान पिछले दो सप्ताहांत की तुलना में...

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई पावर हाउस के पास रविवार तड़के एक ऑक्सीजन टैंकर के सड़क किनारे खड़े...

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

गुजरात के राजकोट में कालावड़ रोड स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने के संदेह में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group