Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इन चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

नक्शे देखें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 59.17 प्रतिशत, वाराणसी खंड शिक्षक में 57.97 और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 26.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

ये चुनाव 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं और इन्हें दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम समाप्त हुआ था।

लखनऊ में मतदान के लिए 259 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,16,491 पंजीकृत मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी हैं, जबकि छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं।

ये निर्वाचन क्षेत्र राज्य के सभी 75 जिलों में फैले हुए हैं, लेकिन केवल पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता ही वोट डालने के पात्र हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले में मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 13 मतदान केंद्रों में बनाए गए 42 बूथ पर मतदान जारी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12,754 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13,104 मतदाता पंजीकृत हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Tags: उप्र विधान परिषद की 11 सीट
Previous Post

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

दिल्ली में विदेशी गैंग के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शूटर रोहित और हसीब गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में बंदर-मानव संघर्ष रोकने के लिए पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जरूरत, रीसस मकाक को पकड़ने के लिए पूर्व अनुमति की बाध्यता नहीं

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा सेक्टर 126 में भीषण आग, दुकानें जलकर हुई राख, एक की मौत

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: कोर्ट से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कैदी, लापरवाही पर 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

काशी में वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन, राफेल-सुखोई के करतब देख रोमांचित हुए लोग

October 24, 2026
Next Post

दिल्ली में विदेशी गैंग के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शूटर रोहित और हसीब गिरफ्तार

Recent Posts

यूपी में बंदर-मानव संघर्ष रोकने के लिए पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जरूरत, रीसस मकाक को पकड़ने के लिए पूर्व अनुमति की बाध्यता नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बंदरों के बढ़ते आतंक और मानव-बंदर संघर्ष की समस्या से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में...

नोएडा सेक्टर 126 में भीषण आग, दुकानें जलकर हुई राख, एक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

नोएडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव के पास शनिवार दोपहर अस्थायी दुकानों में आग लगने से एक...

बरेली: कोर्ट से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कैदी, लापरवाही पर 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बरेली जिला कारागार से अदालत में पेशी के लिए लाया गया बंदी सचिन सिंह ठाकुर अदालत की हाजत से फरार...

काशी में वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन, राफेल-सुखोई के करतब देख रोमांचित हुए लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

वाराणसी, राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और मिराज-2000 सहित लड़ाकू विमानों ने शनिवार को वाराणसी के नमो घाट पर हवाई करतब...

Philippines : ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, 4 पायलटों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

फिलीपीन की वायुसेना के दो विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आपस में टकराने के बाद मनीला के दक्षिण में स्थित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group