Sunday, October 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑयल इंडिया लिमिटेड को कृष्णा-गोदावरी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस, प्रतिदिन 2 लाख एससीएमडी तक गैस प्रवाह दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) को कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले समुद्री क्षेत्र में एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस मिली है। कंपनी ने हाल में खोजे गए छोटे क्षेत्रों (डीएसएफ) की बोली प्रक्रिया के दौरान यह ब्लॉक हासिल किया था।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह गैस भारत के पूर्वी तट के पास कृष्णा-गोदावरी बेसिन में मत्स्यपुरी ‘फॉर्मेशन’ में मिली, जिसका पहले कभी मूल्यांकन नहीं किया गया था। इस दौरान परीक्षण में अधिकतम 2,00,000 मानक घन मीटर प्रतिदिन (एससीएमडी) गैस प्रवाह दर्ज किया गया।

ओआईएल ने कहा कि यह खोज केजी-डीएसएफ/जीएसकेडब्ल्यू/2018 नाम के उथले समुद्री अपतटीय ब्लॉक में गोदावरी-1 आकलन कुएं में हुई। इसमें 16 अक्टूबर, 2026 को 2,024-2,027 मीटर की गहराई पर हाइड्रोकार्बन युक्त क्षेत्र का परीक्षण शुरू किया गया था।

कंपनी ने कहा कि इस कुएं से करीब 1,00,000 मानक घन मीटर प्रतिदिन की दर से गैस निकल रही है। निरंतर परीक्षण के दौरान अधिकतम 2,00,000 एससीएमडी की दर दर्ज की गई। कंपनी ने करीब 170 बैरल प्रतिदिन ‘कंडेनसेट’ उत्पादन की भी जानकारी दी।

‘कंडेनसेट’ किसी गैस या वाष्प के ठंडा होने या संघनन के बाद बनने वाला तरल पदार्थ है।

ओआईएल ने कहा कि अधिक गहराई वाले क्षेत्र का परीक्षण करने की तैयारियां जारी हैं। हालांकि, कंपनी ने इस खोज में मौजूद संभावित संसाधनों की मात्रा का कोई आकलन नहीं दिया।

यह खोज ऐसे समय में घरेलू गैस का एक अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध करा सकती है, जब भारत अपनी प्राकृतिक गैस की जरूरतों के एक बड़े हिस्से को पूरा करने के लिए अब भी आयात पर निर्भर है।

सरकार ने भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी मौजूदा करीब छह प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में घरेलू संसाधनों का विकास उसकी ऊर्जा रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Tags: ऑयल इंडिया लिमिटेड
Previous Post

अलीगढ़ ऑडी कार कांड: हॉर्न विवाद में मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त

Next Post

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

PHP में दो गंभीर सुरक्षा खामियों से दुनिया भर की वेबसाइटों पर खतरा, यूरोप में कई सरकारी पोर्टल बंद; तत्काल अपडेट की सलाह

October 25, 2026
उत्तर प्रदेश

LPG वितरकों की 26 अक्टूबर की हड़ताल से दो बड़े महासंघों ने बनाई दूरी, बातचीत से कमीशन बढ़ाने की मांग

October 25, 2026
देश

साइबर धोखाधड़ी मामले में ED ने मुंबई हवाई अड्डे से एक वकील को किया गिरफ्तार

October 25, 2026
देश

1 नवंबर से मोबाइल पर नंबर के साथ दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, टेलीकॉम कंपनियों को CNAP सेवा लागू करने का निर्देश

October 24, 2026
Next Post

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

PHP में दो गंभीर सुरक्षा खामियों से दुनिया भर की वेबसाइटों पर खतरा, यूरोप में कई सरकारी पोर्टल बंद; तत्काल अपडेट की सलाह

by admin
October 25, 2026
0

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पीएचपी (हाइपरटेक्स्ट प्रीप्रोसेसर) में एक गंभीर खामी का खुलासा हुआ है। दुनिया की 70 प्रतिशत से अधिक वेबसाइट...

मऊ में मानसिक विक्षिप्त युवक के हमले में महिला की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास मोहल्ले में रविवार सुबह कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त...

प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के लॉन में मिला एमबीबीएस छात्र का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

प्रतापगढ़ स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के लॉन में रविवार को 24 वर्षीय एमबीबीएस छात्र का शव...

झांसी में बधाई मांगने के विवाद ने पकड़ा तूल, सड़क जाम और हंगामे के आरोप में पांच किन्नर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

झांसी में बधाई मांगने को लेकर हुए विवाद में कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर हंगामा करने और मार्ग...

एलन मस्क ने माना, यूक्रेन में स्टारलिंक की इंटरनेट गति सीमित की थी स्पेसएक्स ने; सैन्य अभियान प्रभावित होने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
0

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने स्वीकार किया है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group