Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एलन मस्क ने माना, यूक्रेन में स्टारलिंक की इंटरनेट गति सीमित की थी स्पेसएक्स ने; सैन्य अभियान प्रभावित होने का दावा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने स्वीकार किया है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवा की गति सीमित की थी। गति सीमित किए जाने से अग्रिम मोर्चे पर यूक्रेनी सेना के अभियान एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रभावित रहे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को बताया कि देश में स्टारलिंक और स्टारशील्ड की उपग्रह संचार सेवाओं की गति पहले की तरह बहाल हो गई है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब इंटरनेट की गति आवश्यक स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात से सेवाओं की गति बहाल होनी शुरू हुई थी और शनिवार सुबह तक इसमें पर्याप्त सुधार हो गया, जिससे अग्रिम मोर्चे पर सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति और रूस के जेट इंजन वाले शाहेद ड्रोन से बचाव में मदद मिली है।

यूक्रेन की ओर से सेवाएं बहाल होने की जानकारी दिए जाने के बाद एलन मस्क ने पिछले सप्ताह लगाई गई पाबंदियों पर प्रतिक्रिया दी।

मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्वीकार किया कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स ने स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवा की गति सीमित की थी।

मस्क ने लिखा, ‘‘स्टारलिंक एक असैन्य व्यावसायिक सेवा है। लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति कभी नहीं दी गई और न ही ऐसा होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा संबंधी शर्तों का उल्लंघन किया और लोगों को मारने के लिए ड्रोन हमलों में इसका इस्तेमाल किया। पिछले सप्ताह इस खामी को दूर कर दिया गया।’’

हालांकि, मस्क ने कहा कि स्टारलिंक के सैन्य इस्तेमाल वाले संस्करण ‘स्टारशील्ड’ की सेवाओं में किसी भी तरह का बदलाव अमेरिकी सरकार के नियंत्रण में है। स्टारशील्ड यूक्रेन के ड्रोन अभियानों और सैन्य संचार का मुख्य आधार है।

मस्क ने फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण के बाद से देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में स्पेसएक्स की भूमिका का भी बचाव किया।

पिछले सप्ताह स्टारशील्ड पर लगाई गई पाबंदियों से यूक्रेन की सेना और सरकार के अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई थी। सैन्य कमांडरों ने कुछ ड्रोन से संपर्क टूटने और सैन्य अभियान बाधित होने की जानकारी दी थी।

इन सेवाओं की बहाली ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ने युद्ध समाप्त कराने के लिए नए सिरे से कूटनीतिक प्रयास शुरू किए हैं।

रूस ने बुधवार को अगले महीने अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति जताई।

इसके अलावा, कीव और मॉस्को ने शुक्रवार को यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले युद्धग्रस्त शहर ओलेश्की के आसपास सीमित क्षेत्र में युद्धविराम पर भी सहमति जताई थी। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से यह समझौता हुआ था।

स्टारलिंक एवं स्टारशील्ट सेवाओं की गति पर प्रतिबंध से यूक्रेन और अमेरिका के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। रूस से डीजल आयात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मॉस्को के बीच कथित समझौते के कारण दोनों देशों के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हो गए हैं। यूक्रेन ने इस समझौते को विश्वासघात माना था।

Tags: एलन मस्क ने माना
Previous Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस पर दो जगह हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया; गोली लगने से हेड कांस्टेबल घायल

Next Post

झांसी में बधाई मांगने के विवाद ने पकड़ा तूल, सड़क जाम और हंगामे के आरोप में पांच किन्नर गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, मिसाइल-ड्रोन अवरोधन के वीडियो बनाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

October 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

PHP में दो गंभीर सुरक्षा खामियों से दुनिया भर की वेबसाइटों पर खतरा, यूरोप में कई सरकारी पोर्टल बंद; तत्काल अपडेट की सलाह

October 25, 2026
अंतराष्ट्रीय

Philippines : ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, 4 पायलटों की मौत

October 24, 2026
file photo
अंतराष्ट्रीय

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

October 23, 2026
Next Post

झांसी में बधाई मांगने के विवाद ने पकड़ा तूल, सड़क जाम और हंगामे के आरोप में पांच किन्नर गिरफ्तार

Recent Posts

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सोमवार को खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी...

T20 श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, भुवनेश्वर पर होगी निगाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

वेलिंगटन, बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को...

राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं, कांग्रेस नेता सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की...

कानपुर में टेसू-झंझिया विवाह समारोह में चली गोली, किसान की मौत; आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में पारंपरिक ''टेसू-झंझिया'' विवाह (टेसू और झंझिया की प्रतीकात्मक शादी)...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने मानहानि मामले में बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group