Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LPG वितरकों की 26 अक्टूबर की हड़ताल से दो बड़े महासंघों ने बनाई दूरी, बातचीत से कमीशन बढ़ाने की मांग

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


नयी दिल्ली, रसोई गैस (एलपीजी) वितरकों के कमीशन में वृद्धि और परिचालन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिल्ली में 26 अक्टूबर को प्रस्तावित धरने और अनिश्चितकालीन हड़ताल से देश के दो प्रमुख वितरक महासंघों ने दूरी बना ली है।

फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स ऑफ इंडिया (एफएलडीआई) और ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन (एआईएलडीएफ) ने स्पष्ट किया है कि वे आंदोलन के बजाय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बातचीत के जरिये मांगों का समाधान चाहते हैं।

एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने 26 अक्टूबर को दिल्ली में एक दिन के विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, एफएलडीआई ने प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने से इनकार किया है। वहीं, एआईएलडीएफ ने कहा है कि वह दिल्ली में घोषित प्रदर्शन में भाग नहीं लेगा।

एआईएलडीएफ ने कहा कि वह सार्थक बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने में विश्वास करता है। महासंघ ने उपभोक्ताओं को निर्बाध घरेलू एलपीजी आपूर्ति जारी रखने का भरोसा भी दिया। उसने कहा कि देश को जब भी जरूरत पड़ी है, वितरकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर वितरकों को मिलने वाले कमीशन में पिछले पांच साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान परिचालन लागत और अन्य खर्चों में वृद्धि हुई है, जिससे वितरकों की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा है। वितरक संगठन लंबे समय से कमीशन में संशोधन की मांग पेट्रोलियम विपणन कंपनियों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के समक्ष उठा रहे हैं।

एफएलडीआई ने कहा कि उसने एआईएलडीएफ के साथ मिलकर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के निदेशक (विपणन) और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उचित कमीशन, वितरकों की आर्थिक व्यवहार्यता और परिचालन संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया है। महासंघ के मुताबिक, संबंधित मुद्दों पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है और मांगों के समाधान तक प्रयास जारी रहेंगे।

वितरक संगठनों की मांगों को लेकर 21 अक्टूबर को मुंबई स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुख्यालय में बैठक हुई थी। इसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के विपणन निदेशकों, कार्यकारी निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफएलडीआई तथा एआईएलडीएफ के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

ऑल इंडिया एचपी गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन (एआईएचपीजीडीए) के अनुसार, बैठक में वितरकों ने आर्थिक संकट, परिचालन संबंधी कठिनाइयों और व्यावसायिक दबाव को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने कहा कि डिजिटल सुधारों से पारदर्शिता बढ़ी है, लेकिन कई बाजारों में रिफिल की बिक्री घटने के बावजूद खर्च बढ़ रहे हैं। नए गैस कनेक्शन पर प्रतिबंध, बिना भुगतान के काम और बिना बिके वाणिज्यिक उत्पादों के भंडार ने भी वितरकों की कार्यशील पूंजी पर दबाव बढ़ाया है।

एआईएचपीजीडीए के मुताबिक, पेट्रोलियम कंपनियों के प्रबंधन ने बैठक में बताया कि वितरकों के कमीशन में संशोधन के प्रस्ताव पहले ही पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं। अधिकारियों ने एक निश्चित समय-सीमा के भीतर अंतरिम वृद्धि की संयुक्त सिफारिश करने पर भी सहमति जताई। हालांकि, इस संबंध में मंत्रालय की मंजूरी अभी लंबित है।

वितरक संगठनों ने गैर-ईंधन उत्पादों और अन्य बिक्री श्रेणियों को लेकर वितरकों पर बनाए जा रहे कथित दबाव का मुद्दा भी उठाया।

इसके अलावा, संगठनों ने मांग की कि वितरकों की सहमति के बिना एलपीजी रिफिल के ‘इंडेंट’ यानी आपूर्ति के लिए दिए गए ऑर्डर में बदलाव नहीं किया जाए। एफएलडीआई ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने इन चिंताओं पर विचार करने और व्यावसायिक गतिविधियों में उचित प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया है।

वितरक संगठनों ने पेट्रोलियम कंपनियों और वितरकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए लिखित मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) लागू करने की मांग की है। साथ ही, वाणिज्यिक ऑर्डर के लिए दर्ज सहमति, डिजिटल ऑडिट रिकॉर्ड और स्वतंत्र शिकायत निवारण व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।

संगठनों ने पेट्रोलियम कंपनियों के रिकॉर्ड का चालान और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न से मिलान करने, आपूर्ति शृंखला की जवाबदेही मजबूत बनाने, उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा एलपीजी वितरण नेटवर्क के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव भी दिया है।

Tags: LPG वितरक हड़तालएलपीजी कमीशन
Previous Post

साइबर धोखाधड़ी मामले में ED ने मुंबई हवाई अड्डे से एक वकील को किया गिरफ्तार

Next Post

छह महीने में 23 लोगों को मृत्युदंड सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय में मिली नई जिम्मेदारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं, कांग्रेस नेता सुरक्षित

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर में टेसू-झंझिया विवाह समारोह में चली गोली, किसान की मौत; आरोपी गिरफ्तार

October 26, 2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने मानहानि मामले में बरी

October 26, 2026
Next Post

छह महीने में 23 लोगों को मृत्युदंड सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय में मिली नई जिम्मेदारी

Recent Posts

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में सोमवार को खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी...

T20 श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, भुवनेश्वर पर होगी निगाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

वेलिंगटन, बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को...

राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकराईं, कांग्रेस नेता सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की...

कानपुर में टेसू-झंझिया विवाह समारोह में चली गोली, किसान की मौत; आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में पारंपरिक ''टेसू-झंझिया'' विवाह (टेसू और झंझिया की प्रतीकात्मक शादी)...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने मानहानि मामले में बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 26, 2026
0

सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group