Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs NZ 1st T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, संजू सैमसन के 67 और नमन धीर के 42 रन से रचा इतिहास

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


क्राइस्टचर्च, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शुरुआती ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी के बाद आखिरी ओवरों में नमन धीर की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले मुकाबले में बृहस्पतिवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी।

पहले फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 225 रन बनाए। इसके साथ ही उसने भारत के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की। यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा।

भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर इस प्रारूप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की। सैमसन ने 33 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाने के अलावा अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने 12 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन की पारी खेलकर मध्यक्रम को संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल (14 गेंदों में 24 रन) के साथ 24 गेंदों में 45 रन की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई।

आखिरी ओवरों में नमन धीर ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम प्रबंधन के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने अय्यर के साथ छठे विकेट के लिए 23 गेंदों में 43 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए।

नियमित तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के कारण भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार की कमी साफ दिखाई दी। फिन एलेन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर नजर आए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और सैमसन ने एक बार फिर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। सैमसन ने पहले ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ चौका लगाकर हाथ खोले, जबकि अभिषेक ने छक्के के साथ ओवर का समापन किया।

लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ सैमसन ने लगातार गेंदों पर चौका, छक्का और चौका लगाया। इससे भारत ने तीसरे ओवर में 22 रन बटोर लिए।

अभिषेक ने अगले ओवर में एडम मिल्ने के खिलाफ चौका लगाया। इसके बाद एक वाइड गेंद भी सीमा रेखा के पार चली गई और भारत ने 3.1 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 50 रन पूरे कर लिए। अभिषेक ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए ओवर का समापन लगातार दो छक्कों के साथ किया।

रनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए गेंद ब्रेसवेल को सौंपी गई। इस स्पिनर ने सैमसन से छक्का और चौका खाने के बाद अभिषेक को चकमा देकर भारत को पहला झटका दिया। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 94 रन था।

सैंटनर और ब्रेसवेल की स्पिन जोड़ी कुछ हद तक भारत की रन गति पर अंकुश लगाने में सफल रही। इसका फायदा न्यूजीलैंड को सैमसन और फिर तिलक वर्मा (11 गेंदों में छह रन) तथा ईशान किशन (तीन गेंदों में एक रन) के विकेट हासिल करने के रूप में मिला। भारत ने सातवें से 11वें ओवर के बीच 34 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।

बढ़ती जरूरी रन गति के दबाव के बीच अक्षर ने सैंटनर के खिलाफ चौका और ब्रेसवेल के खिलाफ छक्का लगाया। दूसरे छोर से अब तक संयमित अंदाज में खेल रहे अय्यर ने 14वें ओवर में हेनरी के खिलाफ दो शानदार छक्के जड़कर दबाव कम किया।

फर्ग्यूसन ने अगले ओवर में अक्षर को आउट कर उनके और अय्यर के बीच 24 गेंदों में हुई 45 रन की साझेदारी तोड़ दी।

क्रीज पर आए नमन धीर ने सैंटनर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर उनके गेंदबाजी आंकड़ों को बिगाड़ दिया।

भारत को जब दो ओवर में 16 रन की जरूरत थी, तब अय्यर मिल्ने की गेंद पर सैंटनर को कैच दे बैठे। नमन ने आखिरी ओवर में हेनरी के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

इससे पहले शुरुआत में गेंद को स्विंग मिल रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस चुनौती का बखूबी सामना किया और बाद में भारतीय गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार किए।

करीब चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अगले ओवर में टिम सीफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 17 रन बने।

इसके बाद अगले ओवर में एलन ने अर्शदीप सिंह को निशाना बनाया। उनके ओवर में भी 17 रन आए, जिससे पावरप्ले में न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत मिली। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ऑफ-साइड में शानदार शॉट लगाकर खूब रन बटोरे।

पावरप्ले के दौरान ही मयंक यादव को गेंदबाजी पर लगाया गया। अतिरिक्त गति से गेंदबाज़ी करने वाले मयंक ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सीफर्ट को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल के खिलाफ एलन और डेरिच मिचेल ने एक-एक छक्का जड़कर स्कोर को शुरूआती छह ओवरों में एक विकेट पर 65 रन कर दिया।

अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल में मिचेल का विकेट हासिल किया, लेकिन भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके। उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने। इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और अंतिम ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए। भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए।

फिलिप्स ने पारी का समापन कवर क्षेत्र के ऊपर से शानदार स्विच-हिट लगाकर किया।

बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी का मुख्य आकर्षण अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगाया गया पहली ही गेंद का सीधा छक्का रहा।

भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए। न्यूज़ीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया।

Tags: IND vs NZ 1st T20
Previous Post

कानपुर में युवक को कार की छत पर डेढ़ KM तक घसीटा, फिर कुचलकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Next Post

CBSE साइंस चैलेंज 2026-27 का ऐलान: कक्षा 8 से 10 के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और तिथियां

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

CALIFORNIA में मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में 24 से अधिक प्रवासी निशाने पर: नागरिकता आवेदन में झूठ बोलने और वोटिंग के लगे गंभीर आरोप

October 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही, 16 की मौत, 65 घायल, 330 से अधिक मकान ढहे

October 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी और भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने फोन कर दिया न्योता

October 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

PHP प्रोजेक्ट ने जारी किए 2 क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट्स: अनपेच्ड सर्वर्स पर हैकिंग का बड़ा खतरा, वर्डप्रेस अपडेट से नहीं मिलेगी सुरक्षा

October 22, 2026
Next Post

CBSE साइंस चैलेंज 2026-27 का ऐलान: कक्षा 8 से 10 के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और तिथियां

Recent Posts

उप्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए दोपहर दो बजे तक 40.87 प्रतिशत मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर दो...

बलरामपुर कस्टडी मौत मामला: ट्रक टायर चोरी के शक में थाने बुलाए गए चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

बलरामपुर, ट्रक टायर चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद 48 वर्षीय एक...

ऑयल इंडिया लिमिटेड को कृष्णा-गोदावरी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस, प्रतिदिन 2 लाख एससीएमडी तक गैस प्रवाह दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) को कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले समुद्री क्षेत्र में एक ब्लॉक में प्राकृतिक...

अलीगढ़ ऑडी कार कांड: हॉर्न विवाद में मोटरसाइकिल सवार को कुचलने के मामले में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

अलीगढ़, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद की उस घटना में कथित तौर...

CALIFORNIA में मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में 24 से अधिक प्रवासी निशाने पर: नागरिकता आवेदन में झूठ बोलने और वोटिंग के लगे गंभीर आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
0

कैलिफोर्निया में इस सप्ताह संघीय अधिकारियों द्वारा कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में निशाना बनाए गए ज्यादातर प्रवासियों ने अमेरिकी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group