Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में करंट लगने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम यह हादसा ‘डीजे सिस्टम’ के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग के 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से हुआ। गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक पुलिसकर्मी सहित नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विक्की (18), लकी (17) और चंदन (21) के रूप में हुई है।उसने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 4.30 बजे हुई, जब जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के चौहान टोला से निकली शोभायात्रा कोल्हुआ घाट की ओर जा रही थी। शोभायात्रा के राजही चौराहे के पास पहुंचने पर ‘डीजे सिस्टम’ के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग बिजली के तार से छू गई, जिससे वाहन के पास खड़े 12 लोग करंट की चपेट में आ गए।

घायलों को तुरंत बीआरडी (बाबा राघव दास) मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में पुष्पा देवी, नंदिनी, धीरेंद्र उर्फ मोनू, अंशिका चौहान, शनि चौहान, प्रियांशु, शिवानी और शांतनु शामिल हैं। उसने बताया कि बीट कांस्टेबल धनंजय पांडे भी घायल हो गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सभी नौ घायल अब खतरे से बाहर हैं।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की थी, लेकिन बिजली नहीं काटी गई।

नाराज लोगों ने शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर चार लेन वाली गोरखपुर-महराजगंज सड़क को बाधित कर दिया जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। तनाव बढ़ने पर इलाके की 50 से ज्यादा दुकानें बंद करनी पड़ीं और मौके पर प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की दो बटालियन तैनात की गईं।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौस्तुभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की कार्रवाई और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम जाम खुलवाया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक कनिष्ठ अभियंता और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि लाइनमैन को सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण विद्युत) शामिल हैं। समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, मृतकों के परिवारों ने एक ज्ञापन सौंपकर घटना के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विसर्जन शोभायात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने मदारहवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

परिवारों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घायलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की है। उन्होंने घायलों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 50-50 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की भी मांग की।

Tags: गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
Previous Post

सऊदी अरब के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

Next Post

Strait of Hormuz: होर्मुज की खाड़ी में 7 तेल टैंकर क्षतिग्रस्त, ईरान ने दी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 1,598 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला, ग्राम सचिवों की ID हैक करने का आरोप; FIR दर्ज

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में CBI की कार्रवाई: ED के दो अधिकारी 5 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

October 24, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

October 24, 2026
Next Post

Strait of Hormuz: होर्मुज की खाड़ी में 7 तेल टैंकर क्षतिग्रस्त, ईरान ने दी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

Recent Posts

अमरोहा में 1,598 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला, ग्राम सचिवों की ID हैक करने का आरोप; FIR दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

अमरोहा जिले में ग्राम सचिवों की आईडी हैक कर 1,598 कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला...

लखनऊ में CBI की कार्रवाई: ED के दो अधिकारी 5 लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ कार्यालय...

अयोध्या दीपोत्सव में 2,100 ड्रोन से होगा रामायण पर आधारित आकाशीय प्रदर्शन, 7 नवंबर को मनेगा 10वां दीपोत्सव

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में आयोजित होने वाला 10वां दीपोत्सव भारतीय...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग...

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज चौकी के अंतर्गत मुझैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group