Thursday, October 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी चौक से नाका मार्ग की हालत, दुर्गा पूजा समिति में नाराजगी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 13, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


अयोध्या, नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच चौक से नाका मार्ग की जर्जर हालत को लेकर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आरोप लगाया कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जर्जर सड़क के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अनुसार, बीती देर शाम अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी और समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ चौक से फतेहगंज तक सड़क का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि शहर के अधिकांश स्थानों पर मां भगवती की आराधना शुरू हो चुकी है और दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकल रहे हैं। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और कुछ श्रद्धालुओं के चोटिल होने की बात भी सामने आई है।

मनोज जायसवाल ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन होगा। मां भगवती और प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा भी इसी रास्ते से निकाली जाएगी। इसके बावजूद जल निगम, जलकल और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने पर उन्होंने असंतोष जताया।

समिति के मुताबिक, सड़क की समस्या को कई बार उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इससे दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। समिति ने संबंधित विभागों से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, नगर कोतवाल मनोज शर्मा, केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल, जल निगम प्रभारी अखिलेश पाठक तथा अतुल सिंह, केशव बिगुलर, रोहिताश्व चंद्र राजू, अंकुश गुप्ता, जनार्दन पांडे, रंजीत शर्मा और अंश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निरीक्षण में जल निगम के अधिकारी भी शामिल थे।

Tags: अयोध्या समाचारचौक से नाका मार्गजल निगमदुर्गा पूजापीडब्ल्यूडीमनोज जायसवालसड़क मरम्मत
Previous Post

अयोध्या शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव: दुर्गा पूजा को लेकर 17 से 19 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 4 बजे से लागू रहेंगे प्रतिबंध

Next Post

पट्टा विलेखों पर रजिस्ट्रीकरण फीस तय, यूपी सरकार ने जारी की नई दरें

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत चुनाव: 14 अक्टूबर की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट का नया आदेश जारी नहीं, चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में सपा को झटका, तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल; अमेठी में पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा के पास 1,275 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड मामले में दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

October 14, 2026
Next Post

पट्टा विलेखों पर रजिस्ट्रीकरण फीस तय, यूपी सरकार ने जारी की नई दरें

Recent Posts

क्या फिर बदलेंगी खाड़ी देशों की सीमाएं? सऊदी अरब पर हूती हमलों से बढ़ा तनाव, जानिए नए देशों के बनने का इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

काहिरा, पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के मुख्यालय पर हमले की...

यूपी पंचायत चुनाव: 14 अक्टूबर की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट का नया आदेश जारी नहीं, चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की 14 अक्टूबर को प्रस्तावित सुनवाई पर निगाहें टिकी हैं, लेकिन...

यूपी में सपा को झटका, तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल; अमेठी में पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

अमेठी, प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल...

ओमान में ड्रोन हमले के बाद कुशीनगर का युवक लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

कुशीनगर जिले का 25 वर्षीय युवक ओमान के सोहर बंदरगाह पर दुबई की कंपनी के एक टैंकर पर ड्रोन हमले...

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा के पास 1,275 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद, युवक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 14, 2026
0

बहराइच, सुरक्षा बलों ने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक कार को रोककर कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1,275 बोतलें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group