Friday, October 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

GST परिषद का फैसला: टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और अभियोजन शुरू करने की सीमा को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘कर दरों का ढांचा तय हो चुका है, इसलिए परिषद का ध्यान अब इस बात पर है कि कर व्यवस्था रोजमर्रा में कैसे काम करती है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि जीएसटी दरों में बदलाव अब साल में एक बार ही किया जाएगा।

जीएसटी परिषद ने अपनी 57वीं बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों के संबंध में अधिकारियों की एक समिति गठित करने का फैसला किया है। यह समिति इस बात की जांच करेगी कि उचित बिल रखने वाले, माल प्राप्त कर चुके और आपूर्तिकर्ता को पूरा भुगतान कर चुके वास्तविक खरीदार को किस तरह संरक्षण दिया जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अधिकारियों की समिति तीन महीने के भीतर अध्ययन पूरी करेगी और अगली परिषद की बैठक में इस एजेंडा को रखा जाएगा’’। जीएसटी परिषद ने जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म कर दिया है।

साथ ही अभियोजन शुरू करने की सीमा एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। न्यूनतम सजा का प्रावधान भी हटा दिया गया है और प्रत्येक मामले में जुर्माना, कारावास या दोनों में से सजा का निर्धारण न्यायिक विवेक पर छोड़ दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि जहां किसी विशेष उल्लंघन के लिए कोई विशिष्ट जुर्माना निर्धारित नहीं है, वहां लागू होने वाला सामान्य जुर्माना 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

Tags: GST 2026GST Councilजीएसटी परिषदटैक्स अधिकारी
Previous Post

बच्चों और युवाओं में बढ़ रहा ‘कॉस्मेटिकोरैक्सिया’ का ट्रेंड, सोशल मीडिया की स्किनकेयर रूटीन बन रही चिंता का कारण

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

Related Posts

देश

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन की सीमा; मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

October 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 30 की मौत, डोनेत्स्क क्षेत्र में बस पर हमला, 12 यूक्रेनी की मौत 18 घायल, कीव में बिजली संकट

October 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

साइबेरिया में लैब कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी रूस से और जानकारी, प्लेग की पुष्टि नहीं; निमोनिया की वजह भी स्पष्ट नहीं

October 8, 2026
देश

मुंबई में रेस्तरां मालिक से 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, दो बहनों पर FIR; पुराने वीडियो को लेकर धमकी देने का दावा

October 8, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

Recent Posts

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, पवन पांडेय की भागवत कथा में लिया हिस्सा; मंच से सीएम योगी को दे डाली चुनावी चुनौती

by Atul Narain Srivastava
October 8, 2026
0

अयोध्या, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद में पूर्व...

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन की सीमा; मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नई दिल्ली,  कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार...

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 30 की मौत, डोनेत्स्क क्षेत्र में बस पर हमला, 12 यूक्रेनी की मौत 18 घायल, कीव में बिजली संकट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

कीव, पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में रूसी हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने नोएडा की वर्ष 2006 की आवासीय प्लॉट योजना से जुड़े करीब दो दशक...

GST परिषद का फैसला: टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group