Wednesday, October 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कटिहार में दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों ने घेरकर मारी गोली

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
in क्राइम, देश
0


बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक की पहचान अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। वह कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 9 से 10:15 बजे के बीच पटेल चौक के आसपास हुई।

https://twitter.com/ashishpaswan0/status/2107024565679587508?s=20

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुड्डू अंसारी बाजार की ओर से गुजर रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। सामने आए कथित वीडियो फुटेज में तीन युवक अधिवक्ता को घेरते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है और इसे जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास की दुकानों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जांच में पुराने विवाद और कोर्ट से जुड़े विवाद के एंगल की भी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से भी पुराने विवाद का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: अजीमुद्दीन अंसारीकटिहार वकील हत्याकटिहार समाचारगुड्डू अंसारी
Previous Post

सोशल मीडिया पर सही जानकारी पहुंचाने के लिए भाषा का तरीका अहम, टीकाकरण पर शोध में सामने आया बड़ा असर

Next Post

हापुड़ में गोकशी की कोशिश में मुठभेड़ के बाद तीन घायल बदमाश समेत छह गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण, सुंदरकांड पाठ, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया, गंगाजल छिड़का

October 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

In Germany: विदेशी खुफिया एजेंसी (BND) के पूर्व प्रमुख अगस्त हैनिंग जासूसी और देशद्रोह के संदेह में गिरफ्तार

October 6, 2026
अयोध्या

अयोध्या में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.5 किलो से अधिक धातु की सामग्री और 5 हजार रुपये बरामद

October 6, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

October 6, 2026
Next Post

हापुड़ में गोकशी की कोशिश में मुठभेड़ के बाद तीन घायल बदमाश समेत छह गिरफ्तार

Recent Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण, सुंदरकांड पाठ, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया, गंगाजल छिड़का

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

आगरा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास का मंगलवार को गंगाजल से शुद्धीकरण किया गया।...

In Germany: विदेशी खुफिया एजेंसी (BND) के पूर्व प्रमुख अगस्त हैनिंग जासूसी और देशद्रोह के संदेह में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

बर्लिन, जर्मनी के पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख अगस्त हैनिंग को मंगलवार को जासूसी से जुड़े गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया...

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला की तैयारियों पर मंथन, प्रशासन और केंद्रीय समन्वय समिति की संयुक्त बैठक में नगर विधायक ने दिए निर्देश

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की संयुक्त बैठक...

अयोध्या एयरपोर्ट की अग्निशमन क्षमता बढ़ी, 6.7 करोड़ का अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर मिला

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्याधाम की अग्निशमन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत किया गया है। एयरपोर्ट को...

अयोध्या में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.5 किलो से अधिक धातु की सामग्री और 5 हजार रुपये बरामद

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group