Wednesday, October 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस की 51% तेल शोधन क्षमता ठप करने का यूक्रेन का दावा, लंबी दूरी के हमलों से रिफाइनरियों को बनाया निशाना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
sanketik photo

sanketik photo



कीव, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी ओर से किए गए लंबी दूरी के हवाई हमलों के कारण रूस की 51 प्रतिशत तेल शोधन क्षमता ठप हो गई है। यूक्रेन के मुताबिक, इन हमलों का असर रूसी सेना को तेल और ईंधन की आपूर्ति करने की क्षमता पर भी पड़ा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मॉस्को, यारोस्लाव, उस्त-लुगा, पर्म, सेराटोव और सिजरान समेत कई शहरों में स्थित तेल रिफाइनरियों को हाल के हमलों में निशाना बनाया गया। यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों के कारण रूस की कुल तेल शोधन क्षमता का 51 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है।

यूक्रेन के अनुसार, करीब 1,200 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति पर जमीनी लड़ाई में काफी हद तक गतिरोध के बीच रूस और यूक्रेन दोनों ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेनी सेना ने रूस के मॉस्को से लेकर साइबेरिया तक स्थित तेल रिफाइनरियों पर लगातार हमले किए हैं।

यूक्रेन का दावा है कि इन हमलों का असर रूस के ईंधन क्षेत्र पर भी पड़ा और इस साल की शुरुआत में वहां बड़े पैमाने पर ईंधन संकट की स्थिति बनी थी। इसके चलते रूसी अधिकारियों को कुछ समय के लिए पेट्रोल की बिक्री सीमित करनी पड़ी थी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हाल में तेल रिफाइनरियों पर हुए हमलों के आर्थिक प्रभाव का जिक्र किया था। पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन ने रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया और इन हमलों का कुछ असर पड़ा है। उनके अनुसार, इन हमलों के कारण रूस के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में करीब एक प्रतिशत की कमी आई है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवहेनी खमारा ने कहा कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों, जनरल स्टाफ और रक्षा मंत्रालय के विश्लेषकों ने इन हमलों के प्रभाव का आकलन किया है। उनके मुताबिक, यूक्रेन की ओर से निशाना बनाई गई तेल शोधन क्षमता का 51 प्रतिशत प्रभावित होना रूस की अर्थव्यवस्था, उसकी सैन्य कार्रवाई जारी रखने और सैनिकों को आपूर्ति करने की क्षमता के लिए बड़ा झटका है।

Tags: Russia Ukraine WarUkraine Attackरूस यूक्रेन युद्ध
Previous Post

मायावती ने भतीजे आकाश आनन्‍द को फिर बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

Next Post

2026 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को, ऑप्टोजेनेटिक्स में खोजों के लिए सम्मान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण, सुंदरकांड पाठ, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया, गंगाजल छिड़का

October 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

In Germany: विदेशी खुफिया एजेंसी (BND) के पूर्व प्रमुख अगस्त हैनिंग जासूसी और देशद्रोह के संदेह में गिरफ्तार

October 6, 2026
देश

दिल्ली पुलिस अधिकारी से जुड़ा फर्जी एआई वीडियो वायरल करने वाला “फर्जी पत्रकार ” गिरफ्तार

October 6, 2026
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी योजना में बड़ा बदलाव, 375 तरह के काम अधिसूचित; जल सुरक्षा और आजीविका पर जोर

October 6, 2026
Next Post

2026 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को, ऑप्टोजेनेटिक्स में खोजों के लिए सम्मान

Recent Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण, सुंदरकांड पाठ, मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया, गंगाजल छिड़का

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

आगरा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास का मंगलवार को गंगाजल से शुद्धीकरण किया गया।...

In Germany: विदेशी खुफिया एजेंसी (BND) के पूर्व प्रमुख अगस्त हैनिंग जासूसी और देशद्रोह के संदेह में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

बर्लिन, जर्मनी के पूर्व विदेशी खुफिया प्रमुख अगस्त हैनिंग को मंगलवार को जासूसी से जुड़े गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया...

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला की तैयारियों पर मंथन, प्रशासन और केंद्रीय समन्वय समिति की संयुक्त बैठक में नगर विधायक ने दिए निर्देश

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की संयुक्त बैठक...

अयोध्या एयरपोर्ट की अग्निशमन क्षमता बढ़ी, 6.7 करोड़ का अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर मिला

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्याधाम की अग्निशमन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत किया गया है। एयरपोर्ट को...

अयोध्या में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4.5 किलो से अधिक धातु की सामग्री और 5 हजार रुपये बरामद

by Atul Narain Srivastava
October 6, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group