Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 181 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक हो, संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करें।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में महज औपचारिकता न बरती जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान किया जाना चाहिए। राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें। उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

समाधान दिवस में सोफियाना पूर्वी मोहल्ला निवासी सभासद प्रतिनिधि मकसूद आलम नूरी ने हाजी गुलाम दस्तगीर कॉलोनी में मानक के विपरीत बिजली कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लकड़ी के बांस-बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन दिया गया है और नीचे लटक रही केबल से राहगीरों, स्कूली वाहनों तथा पैदल आने-जाने वाले बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बिजली विभाग के एक्सईएन रोहित जैन को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने रुदौली नगर के जेई रितेश वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन को मामले की तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

वहीं ग्राम गोगावां निवासी विक्रम पाल सिंह ने बार-बार गलत रिपोर्ट भेजकर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 5 मई 2026, 26 मई 2026 और 8 सितंबर 2026 को तहसीलदार न्यायालय रुदौली में निर्णीत वाद संख्या 51/278/238/120/2001 के 30 सितंबर 2002 के आदेश का अनुपालन कराने के लिए प्रार्थना की गई थी। उनका आरोप है कि मामले में गलत आख्या संलग्न कर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के भीतर निस्तारण नहीं होने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की कार्रवाई से अवगत कराया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी एवं परिणामपरक बनाया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी न्यायिक लखन सिंह राजपूत, तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार न्यायिक विजय प्रकाश तिवारी, नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर, बीडीओ अखिलेश गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: DM Shashank Tripathiअयोध्या समाचाररुदौली समाधान दिवस
Previous Post

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

Next Post

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या: मंगल पांडे वार्ड में खुले में कूड़ा, पॉलिथीन खा रहीं गायें; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या में रामलीला स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर समिति ने जताई नाराजगी; साहबगंज में टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं

October 3, 2026
Next Post

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group