Monday, October 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में रामलीला स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर समिति ने जताई नाराजगी; साहबगंज में टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, शारदीय नवरात्र और रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अयोध्या के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न रामलीला स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हुए निरीक्षण के दौरान कई रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने नगर निगम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र यादव तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न रामलीला स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोठापार्चा और साहबगंज रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर नगर निगम की ओर से किए जाने वाले कार्यों में देरी का मुद्दा उठाया। समिति पदाधिकारियों का कहना था कि रामलीला शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन कई जरूरी कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि रामलीलाओं के शुभारंभ में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में तैयारियों में देरी चिंता का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से साहबगंज रामलीला का मामला उठाते हुए कहा कि करीब तीन महीने पहले वहां के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं और इसके कारण कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

मनोज जायसवाल ने कुछ वर्ष पहले साहबगंज रामलीला के दौरान हुई घटना का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, उस समय अव्यवस्थाओं के बीच रथ पलटने से भगवान के स्वरूपों को चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आयोजन के दौरान सुरक्षा को लेकर समस्या पैदा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि पूरे अयोध्या जनपद में करीब 2700 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा का आयोजन प्रस्तावित है। नगरीय क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर दुर्गा पूजा होगी। वहीं पूरे जिले में लगभग 200 स्थानों पर और अयोध्या महानगर क्षेत्र में करीब 12 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इतने बड़े स्तर पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना जरूरी बताया गया।

केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि जिले के अधिकांश हिस्सों में दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। नगरीय क्षेत्र के प्रमुख पूजा स्थलों पर भी पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में रामलीला स्थलों पर भी जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा किए जाने की जरूरत है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के निर्माण, जलकल और प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंताओं समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। केंद्रीय समिति के पुलिस समन्वयक जेएन चतुर्वेदी, जोनल प्रमुख चंदन गुप्ता, राजेश कुमार जायसवाल राजू, अंजनी पांडेय, वजीरगंज जप्ती रामलीला के पीयूष मौर्य लकी, कोठापार्चा रामलीला के आशीष महिंद्रा, चौक रामलीला के कन्हैया अग्रवाल, साहबगंज रामलीला के रानू द्विवेदी, शंकरगढ़ रामलीला के हनुमान प्रसाद वर्मा और हैदरगंज रामलीला के रजनीश गुप्ता समेत विभिन्न रामलीला समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समिति ने नगर निगम अधिकारियों से आयोजन से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने की अपेक्षा जताई।

Tags: अयोध्या रामलीलाकोठापार्चा रामलीलारामलीला स्थल निरीक्षणसाहबगंज रामलीला
Previous Post

Flydubai के सह-पायलट की पहचान, भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश

Next Post

अयोध्या: मंगल पांडे वार्ड में खुले में कूड़ा, पॉलिथीन खा रहीं गायें; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya में JB Academy की गरबा नाइट में छात्रों से ₹200 एंट्री फीस, QR कोड से भुगतान की व्यवस्था; अभिभावकों ने उठाए सवाल!?

October 4, 2026
अयोध्या

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला को लेकर विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 10 से 26 अक्टूबर तक कटौती मुक्त आपूर्ति की मांग

October 4, 2026
अयोध्या

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

October 4, 2026
अयोध्या

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

October 3, 2026
Next Post

अयोध्या: मंगल पांडे वार्ड में खुले में कूड़ा, पॉलिथीन खा रहीं गायें; नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल

Recent Posts

Ayodhya में JB Academy की गरबा नाइट में छात्रों से ₹200 एंट्री फीस, QR कोड से भुगतान की व्यवस्था; अभिभावकों ने उठाए सवाल!?

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

अयोध्या स्थित जेबी एकेडमी में प्रस्तावित ‘गरबा नाइट’ को लेकर अभिभावकों के बीच सवाल उठने लगे हैं। स्कूल की ओर...

मेरठ में महिला मित्र के लिए पत्नी को कार के बोनट पर लटका कर दौड़ाया। आरोपी युवक और महिला मित्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पति को दूसरी...

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला को लेकर विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 10 से 26 अक्टूबर तक कटौती मुक्त आपूर्ति की मांग

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

अयोध्या, आगामी दुर्गापूजा और दशहरा उत्सव को देखते हुए अयोध्या में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाए रखने को...

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के...

रायबरेली जिला अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

रायबरेली जिले में प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची एक महिला को कथित तौर पर अस्पताल के बाहर ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group