Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in देश
0


नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने के लिए डीजीपी की नियुक्ति से जुड़े प्रकाश सिंह मामले में दिए गए फैसले का पालन करने से बचते हैं।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह टिप्पणी ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के डीजीपी पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रखते हुए की।

पीठ ने 24 सितंबर को ओडिशा सरकार से पूछा था कि क्या उसने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जिनका नाम डीजीपी पद के लिए विचार किए जा रहे अधिकारियों की सूची से हटा दिया गया था, को आरोपी की श्रेणी में रखा है। सीबीआई ने कहा था कि भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की जरूरत पड़ सकती है।

फैसला सुरक्षित रखते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि पीठ यह देखेगी कि ओडिशा और झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति शीर्ष अदालत के प्रकाश सिंह मामले में दिए गए फैसले के तहत जारी निर्देशों के अनुसार की गई थी या नहीं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘राज्य नियुक्ति प्रक्रिया को पटरी से उतारना चाहते हैं और प्रकाश सिंह मामले में दिए गए फैसले का पालन नहीं करना चाहते… वे अपनी पसंद का डीजीपी चाहते हैं।

शीर्ष अदालत ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के रवैये पर भी कड़ी नाराजगी जताई।

अदालत ने कहा कि राज्यों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के तीन नामों को डीजीपी नियुक्ति के लिए छांटने का जिम्मा यूपीएससी को दिया गया था, लेकिन उसने इस काम में लापरवाही भरा रवैया अपनाया।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘डीजीपी की नियुक्ति इस अदालत के न्यायिक आदेशों के तहत होती है। प्रत्येक राज्य को हमें संतुष्ट करना होगा कि नियुक्ति इस अदालत के आदेशों के अनुरूप है।

पीठ ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) और अन्य याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार शीर्ष अदालत के 2006 के फैसले में जारी निर्देशों के विपरीत डीजीपी पद के लिए विचार किए जाने वाले अधिकारियों की सूची में एक अपेक्षाकृत कनिष्ठ अधिकारी को शामिल करने का प्रयास कर रही है।

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार नाथ को सूची से बाहर किए जाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। सीबीआई ने राज्य को सूचित किया था कि ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी जांच के सिलसिले में नाथ से पूछताछ की आवश्यकता पड़ सकती है।

ओडिशा सरकार ने शुरुआत में डीजीपी पद के लिए विचार किए जाने को लेकर मई में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची यूपीएससी को भेजी थी। लेकिन सीबीआई के पत्राचार के बाद नाथ का नाम वापस ले लिया गया।

ओडिशा की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि सीबीआई ने चार अगस्त को राज्य को सूचित किया था कि जरूरी अनुमति मिलने और संबंधित अधिकारियों से सवाल-जवाब के बाद परीक्षा आयोजित होने के समय ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष रहे नाथ से पूछताछ की जा सकती है।

अदालत को बताया गया कि इसके बाद राज्य ने नाथ का सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र रोक लिया और 10 अधिकारियों के सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र के साथ संशोधित प्रस्ताव भेजा।

वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी ने नाथ की ओर से अदालत में कहा कि ऐसी कोई प्राथमिकी (एफआईआर) नहीं है, जिसमें अधिकारी को आरोपी बनाया गया हो।

हाल ही में ओडिशा ने मौजूदा डीजीपी वाई. बी. खुरानिया के 16 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयतोश मिश्रा को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है।

Tags: ओडिशा डीजीपीडीजीपी नियुक्तिप्रकाश सिंह मामलायूपीएससीसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

Next Post

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

September 29, 2026
देश

कैंसर की दवा ₹2,700 में, MRP ₹27,000! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह मरीजों पर ‘लूट’, 16% मार्जिन पर विचार करे सरकार

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
देश

रीवा के पूर्वा जलप्रपात में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मेगा क्लीनलिनेस ड्राइव, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

September 29, 2026
Next Post

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group