Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
in खेल, देश
0


भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए मेजबान देश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। जॉन कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में 135 रन की साझेदारी की। कैंपबेल 60 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ग्रीव्स ने कीसी कार्टी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जुटाकर टीम को 176 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

कार्टी वेस्टइंडीज के खाते में 13 रन जोड़कर आउट हुए, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 198 के स्कोर तक 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे। इस बीच ग्रीव्स 108 गेंदों में 12 चौकों के साथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

यहां से आमिर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन, जबकि रोस्टन चेज ने 24 रन की पारी खेलते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट निकाले। नितीश रेड्डी को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में भारत ने 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। रोहित 35 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला।

कोहली ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 151 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 225 के स्कोर तक पहुंचा दिया। गिल 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 13 चौके शामिल रहे। कोहली 88 गेंदों में 9 छक्कों और 10 चौकों के साथ 139 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने 19 गेंदों में 13 रन की नाबाद पारी खेली।

कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अर्धशतक के बाद शतक भी छक्के के साथ पूरा किया। कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 75 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। मेहमान खेमे से अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 सफलता हासिल की।

Tags: IND vs WI 1st ODI
Previous Post

बलिया में बिजली सप्लाई जोड़ने के दौरान दो पडोसियो में विवाद, एक युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

Related Posts

देश

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

September 28, 2026
देश

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
Next Post

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

Recent Posts

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

अमेठी जिले में जगदीशपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा...

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो...

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले...

बलिया में बिजली सप्लाई जोड़ने के दौरान दो पडोसियो में विवाद, एक युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बलिया जिले में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर...

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नयी दिल्ली, बैंक यूनियन की पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group