Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Success Story: 6 बार TGT और 4 बार PGT पास किया, आठ बार इंटरव्यू से लौटे, 59 की उम्र में सीएम योगी से मिला नियुक्ति पत्र

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बागपत, जहां एक उम्र के बाद लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना छोड़ देते हैं, वहीं बागपत के 59 वर्षीय विजय कुमार शर्मा ने सरकारी अध्यापक बनने की कोशिश आखिरी प्रयास तक नहीं छोड़ी और अंततः उन्होंने अपने नाम के अनुरूप विजय हासिल की।

वर्ष 1999 में सरकारी अध्यापक बनने का लक्ष्य तय करने वाले विजय ने 27 वर्षों तक तैयारी जारी रखी और अनेक असफल प्रयासों के बाद अब 59 वर्ष की उम्र में उनका नाम सरकारी अध्यापकों की सूची में है।

शर्मा का कहना है कि उनके लिए यह नौकरी से ज्यादा उस लक्ष्य का पूरा होना है, जिसे उन्होंने वर्ष 1999 में तय किया था।

बड़ौत क्षेत्र के बदहवाद गांव निवासी शर्मा का चयन शामली जिले के एक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी संस्कृत शिक्षक के पद पर हुआ है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गत सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय तक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते रहे। उन्होंने टीजीटी की लिखित परीक्षा छह बार और पीजीटी की परीक्षा चार बार उत्तीर्ण की। करीब आठ बार साक्षात्कार के लिए भी पहुंचे, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। इसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने पर उनका चयन हो गया।

दिलचस्प बात यह है कि सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ शर्मा ने करीब 26 साल तक निजी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया। वह विवेकानंद विद्यापीठ और दून पब्लिक स्कूल में हिंदी तथा संस्कृत का अध्यापन करते रहे। दून पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रशांत जैन के अनुसार, शर्मा अध्यापन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटे रहते थे।

शर्मा के पिता लक्ष्मण सिंह भी शिक्षक थे। उनके दो बेटे उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी का भी शिक्षक पद पर चयन हुआ है और वह प्रतीक्षा सूची में है।

शर्मा कहते हैं कि हर असफल प्रयास के बाद उन्होंने अपनी तैयारी में कुछ न कुछ सुधार किया। उनका मानना है कि उम्र सफलता की राह में बाधा नहीं है, बशर्ते प्रयास जारी रहे।

अब 59 वर्ष की उम्र में मिली नियुक्ति शर्मा के लिए 27 वर्षों की उस यात्रा का पड़ाव है, जिसमें कई बार चयन की उम्मीद जगी और टूटी, लेकिन सरकारी शिक्षक बनने का लक्ष्य नहीं डगमगाया।

Tags: Success Story
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट में मेरठ में 16,000 से अधिक संपत्तियां सील करने, अवैध निर्माण ढहाने का दिया आदेश

Next Post

प्रदेश में अयोध्या समेत कई जिलो में भारी बारिश से फसल नुकसान, 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाथरस में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालात में पड़े मिले दोनों के शव

September 27, 2026
अयोध्या

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

September 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
Next Post

प्रदेश में अयोध्या समेत कई जिलो में भारी बारिश से फसल नुकसान, 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा

Recent Posts

अयोध्या में 125 दुर्गा प्रतिमाएं अधर में, एडवांस लेकर टीम समेत मूर्तिकार उत्तम पाल फरार

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, शारदीय नवरात्र से पहले अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया है।...

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले दो लोगों के...

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि...

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और...

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

नयी दिल्ली, यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के मोबाइल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group