लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए नए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी।
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में अयोध्या जिला की जिम्मेदारी अनूप गुप्ता और अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी शिवभूषण सिंह को दी गई है।
जारी सूची के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में रामपुर की जिम्मेदारी मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर प्रमेन्द्र जांगड़ा, मुरादाबाद जिला विकास अग्रवाल, शामली चौधरी राजा वर्मा, अमरोहा सत्येंद्र सिसोदिया, बिजनौर सत्यपाल सैनी, सहारनपुर महानगर अजय शर्मा, सहारनपुर जिला हंसराज जाटव ‘पप्पू’, मुजफ्फरनगर हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर अशोक मोंगा और मेरठ जिला भरत भूषण गुप्ता को दी गई है।
गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया, गाजियाबाद जिला में संजीव गोयल सिक्का, हापुड़ में बसंत त्यागी, नोएडा महानगर में डीके शर्मा, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, बागपत में वाईपी सिंह, संभल में डॉ. चंद्रमोहन सिंह और बुलंदशहर में सुरेश राणा को प्रभारी बनाया गया है।
ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर की जिम्मेदारी बृज बहादुर लोधी, आगरा जिला की घनश्याम, मथुरा महानगर की पवन शर्मा, मथुरा जिला की प्रमोद गुप्ता, फिरोजाबाद महानगर की विवेक सारस्वत, फिरोजाबाद जिला की गिरिराज कुशवाहा, अलीगढ़ जिला की गौरव आर्य और अलीगढ़ महानगर की राकेश शंखवार को मिली है।
हाथरस में अनिल चौधरी, मैनपुरी में श्याम भदौरिया, कासगंज में कन्हैयालाल गुप्ता, बरेली महानगर में रजनीकांत माहेश्वरी, बरेली जिला में दिनेश शर्मा, आंवला में डीपी भारती, शाहजहांपुर जिला में संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर महानगर में दुर्विजय शाक्य, पीलीभीत में हर्षवर्धन आर्य, बदायूं में राकेश मिश्रा और एटा में नागेंद्र सिकरवार को जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर के प्रभारी अनिल यादव, कानपुर महानगर दक्षिण के प्रांशुदत्त द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण के आनंद सिंह और कानपुर देहात के शिवमहेश दुबे बनाए गए हैं।
इटावा में देवेश कोरी, कन्नौज में रूपेश गुप्ता, फर्रुखाबाद में नरेंद्र राजपूत, फतेहपुर में राहुल अग्निहोत्री, औरैया में दिनेश वाजपेयी, झांसी महानगर में रंजना उपाध्याय, झांसी जिला में मानवेन्द्र सिंह, बांदा में संतविलास शिवहरे, महोबा में इंद्रपाल पटेल, चित्रकूट में संजीव श्रृंगीऋषि, हमीरपुर में प्रदीप सरावगी, जालौन में भुवन प्रकाश गुप्ता और ललितपुर में अशोक राजपूत को प्रभारी बनाया गया है।
अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर के प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी और लखनऊ जिला के प्रभारी सौरभ मिश्रा होंगे। रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह, सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर में विजय बहादुर पाठक, हरदोई में कमलेश मिश्रा, अंबेडकरनगर में अवधेश श्रीवास्तव, बाराबंकी में नीरज वर्मा, बलरामपुर में रामकिशोर मौर्य, बहराइच में अर्चना मिश्रा, गोंडा में राहुल राज रस्तोगी और श्रावस्ती में त्रयम्बक तिवारी को जिम्मेदारी मिली है।
अयोध्या जिला में अनूप गुप्ता, अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह और उन्नाव में संतोष सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है।
काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर और वाराणसी जिला दोनों की जिम्मेदारी अरुण पाठक को दी गई है। गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह, जौनपुर में शंकर गिरी, मछलीशहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह, अमेठी में सुनील सिंह, प्रयागराज महानगर में राकेश त्रिवेदी, प्रयागराज यमुनापार में अनिल सिंह, प्रयागराज गंगापार में अशोक मिश्रा, चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में भानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी महेश शुक्ला, गोरखपुर जिला की अजय सिंह गौतम, संतकबीर नगर की जयप्रकाश साहू, बस्ती की सत्येंद्र सिन्हा, सिद्धार्थनगर की प्रवीन गुप्ता, महाराजगंज की नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवरिया की देवेन्द्र यादव, कुशीनगर की कामेश्वर सिंह, आजमगढ़ की धर्मेंद्र सिंह, लालगंज की दुर्विजय राय, मऊ की सहजानंद राय और बलिया की प्रेमचंद मिश्रा को दी गई है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल छह संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलों और महानगरों में प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ये नियुक्तियां पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर सामने आई हैं।