लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में पुलिस उपायुक्त (DCP), अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), पुलिस अधीक्षक (SP), अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
नई तैनाती के तहत कई प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में डीसीपी बनाया गया है, जबकि कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। चारू निगम को यूपी-112 लखनऊ के एसपी पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है।
श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। रवि शंकर निम को 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है।
अतुल शर्मा-II को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को डीसीपी आगरा, बलवंत कुमार चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद और अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी तथा विनीत भटनागर को भी वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी पद पर भेजा गया है।
ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी बनाया गया है। साद मियां खां को डीसीपी आगरा, सैयद अली अब्बास को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और श्रुति श्रीवास्तव को एडीसीपी प्रयागराज बनाया गया है।
विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली की जिम्मेदारी मिली है। आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव और राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी बनाया गया है।
अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर, देवेश चतुर्वेदी को एएसपी पश्चिमी अंबेडकरनगर, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल बनाया गया है।
अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर नगर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर और मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र बनाया गया है। हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी-112 लखनऊ, कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक और जोगेंद्र नाथ प्रसाद को डीसीपी आगरा की जिम्मेदारी मिली है।
तबादला आदेश में अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से प्रदेश के कई प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से पहले राज्य में 13 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया था।