अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
बताया गया कि शुभम के पिता विदेश में नौकरी करते हैं और वह अपनी मां के साथ गांव में रहता था। मंगलवार को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में शुभम ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। किशोर की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही बाबाबाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।