Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पाकिस्तान मूल के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं।

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नासिक के सीएफएस अंबड में मुंबई स्थित एक फर्म द्वारा आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त किए। ये खेप संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली से आई थीं और आयात दस्तावेजों में संयुक्त अरब अमीरात को मूल देश घोषित किया गया था।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वस्तु के पाकिस्तान मूल को छिपाने के लिए सावधानीपूर्वक बनाई गई ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था की गई थी। सूखे खजूर को शुरू में कराची बंदरगाह, पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली बंदरगाह तक एक जहाज पर कंटेनरों के एक सेट में भेजा गया था। जेबेल अली में, माल को केवल ट्रांसशिप किया गया था और कंटेनरों के दूसरे सेट में स्थानांतरित किया गया था और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा संचालित संस्थाओं के माध्यम से भारत में आगे शिपमेंट के लिए एक अलग जहाज पर लोड किया गया था।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, डीजीएफटी अधिसूचना संख्या 06/2025-26 दिनांक 2 मई 2025 के माध्यम से, 2 मई 2025 से पाकिस्तान से उत्पन्न या निर्यात किए गए सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।

इसके जवाब में, राजस्व खुफिया निदेशालय ने “ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट” के अंतर्गत, तीसरे देशों के माध्यम से भारत में आयात करने के प्रयास में पाकिस्तान से आने वाले वस्तुओं की लगातार पहचान, अवरोधन और ज़ब्ती की है।

इस बरामदगी से राजस्व खुफिया निदेशालय के उस दृढ़ संकल्प का पता चलता है जिसके अंतर्गत वह व्यापार प्रतिबंधों को गलत घोषणा, वस्तु की अदला-बदली और दस्तावेज़ों में हेरफेर के माध्यम से दरकिनार करने की कोशिश करने वाले परिष्कृत नेटवर्क की पहचान करने, उन्हें बाधित करने और नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा हो सके और आपूर्ति श्रृंखला की अखंडता को मजबूत किया जा सके।

Tags: Operation Deep Manifest
Previous Post

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

Next Post

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group