Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में संशोधन किया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियम, 2026 एक जनवरी 2027 से लागू होंगे।

नए नियमों के तहत ई-कॉमर्स कंपनियों को किसी उत्पाद पर छूट या कीमत में कटौती दिखाते समय कम की गई कीमत के साथ उसकी ‘पूर्व कीमत’ भी बतानी होगी। पूर्व कीमत से आशय उस कीमत से है, जिस पर छूट की घोषणा से पहले के 30 दिनों में उत्पाद सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया गया था।

सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खोज परिणामों में हेरफेर को भी प्रतिबंधित किया है। ऐसे तरीके, जिनसे उपयोगकर्ता गुमराह हों या किसी खोज से जुड़े सवाल के लिए परिणामों की प्रासंगिकता प्रभावित हो, अब नियमों के दायरे में आएंगे। इसके अलावा किसी उत्पाद को दूसरे उत्पादों की तुलना में प्राथमिकता से दिखाने वाली Sponsored Listing की पहचान स्पष्ट और प्रमुख रूप से करनी होगी।

ई-कॉमर्स कंपनियों को Dark Patterns यानी ऐसे डिजाइन या कारोबारी तरीकों से बचना होगा, जिनके जरिए उपभोक्ताओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध खरीदारी, विकल्प चुनने या किसी निर्णय के लिए प्रभावित या गुमराह किया जाता है। कंपनियों को हर साल अपना स्व-मूल्यांकन करना होगा और अनुपालन प्रमाणपत्र भी प्रदर्शित करना होगा।

संशोधित नियमों के तहत प्रत्येक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) की Convergence प्रक्रिया में भाग लेना भी अनिवार्य होगा। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, वर्ष 2025 में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को कुल 17,71,622 शिकायतें मिलीं, जिनमें 5,11,196 यानी करीब 29 प्रतिशत शिकायतें ई-कॉमर्स क्षेत्र से संबंधित थीं।

नए प्रावधानों के अनुसार, शिकायतकर्ता को शिकायत अधिकारी द्वारा दर्ज की गई शिकायत की एक प्रति उपलब्ध करानी होगी। वहीं, मार्केटप्लेस ई-कॉमर्स कंपनियों को उपभोक्ताओं को ‘Best Before’ या ‘Use Before’ तारीख के साथ रिटर्न, रिफंड, वारंटी, डिलीवरी और भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

आयातित उत्पादों के मामले में आयातक का विवरण और उत्पाद के मूल देश की जानकारी देना भी जरूरी होगा। इसके अलावा, मार्केटप्लेस ई-कॉमर्स कंपनियां उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत विवरण का निर्धारित उद्देश्यों के लिए स्पष्ट और सकारात्मक सहमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी।

नियमों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा आपूर्ति से इतर सेवाओं के लिए एक साथ जोड़कर शुल्क वसूलने पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि, लॉयल्टी या सदस्यता कार्यक्रमों को इसका अपवाद रखा गया है।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत ई-कॉमर्स क्षेत्र में अनुचित व्यापार व्यवहार से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 अधिसूचित किए गए थे। सरकार का कहना है कि 2026 के संशोधनों का उद्देश्य कारोबार सुगमता बनाए रखने के साथ ई-कॉमर्स व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता-केंद्रित बनाना है।

Tags: E-Commerce Rules 2026
Previous Post

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

Next Post

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
Next Post

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group