Saturday, September 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

9 दिन तक जपता रहा हरे कृष्ण महामंत्र’: नेपाल की त्रिशूली सुरंग हादसे में सुरक्षित बाहर आए संजय साह ने सुनाई आपबीती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


काठमांडू, नेपाल में त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन तक फंसे रहने के बाद शुक्रवार को बचाए गए एक व्यक्ति ने बताया कि इस दौरान वह लगातार ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करता रहा और सुरक्षित बाहर निकाले जाने की उम्मीद करता रहा।

संयोग से, उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बचाया गया। सप्तरी जिले के निवासी संजय साह (30) मधेश प्रांत में नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कर्मचारी हैं। वह उन दो कामगारों में शामिल हैं, जिन्हें सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

साह ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि सुरंग के अंदर फंसे रहने के दौरान वह पिछले नौ दिनों से ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप कर रहे थे। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले नौ दिन से हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर रहा था।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, संजय साह की हालत स्थिर है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। उन्हें त्रिशूली के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

बचाए गए दूसरे व्यक्ति कबीर महर्जन (45) को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण आगे के इलाज की जरूरत थी। इसलिए उन्हें हवाई मार्ग से काठमांडू के छाउनी स्थित नेपाल आर्मी अस्पताल ले जाया गया।

परियोजना में फोरमैन के रूप में काम करने वाले साह ने बताया कि हादसे के बाद जब अन्य लोग वहां से निकल गए, तो वह पीछे रुक गए क्योंकि उन्हें सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी महसूस हो रही थी। साह ने बताया कि हादसा होने के समय वह नियंत्रण कक्ष में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नियंत्रण कक्ष में काम कर रहा था। मेरी जिम्मेदारी सभी की जान बचाना थी।’’

साह ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद सभी से भागने के लिए कहा, लेकिन जब तक बाकी लोग वहां से निकल पाए, तब तक उनके लिए भागना बहुत देर हो चुकी थी।

यह पूछे जाने पर कि सुरंग के अंदर अभी कितने लोग फंसे हो सकते हैं, साह ने कहा कि उन्हें अपने आसपास तीन-चार लोगों की आवाज सुनाई दी थी या उनसे संपर्क हो पाया था। उन्होंने कहा, “हम आसपास केवल तीन-चार लोगों से ही बात करके या आवाजें लगाकर संपर्क कर पा रहे थे।”

साह ने यह भी बताया कि सुरंग के अंदर और गहराई में, जिसमें बिजलीघर के आसपास का इलाका भी शामिल है, कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि सभी लोग बाहर निकलने में सफल न हुए हों। सुरंग बहुत लंबी है।’’ उन्होंने आशंका जताई कि बाढ़ के पानी के तेज बहाव में कुछ लोग सुरंग के और अंदर तक बह गए होंगे। नेपाल सेना के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की एक टीम विशेष उपकरणों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान चला रही है।

Tags: 9 दिन तक जपता रहा
Previous Post

हाईकोर्ट ने मोदी रबर की 59 एकड़ जमीन के ‘गैर-कानूनी’ अंतरण की नयी सिरे से जांच का दिया आदेश

Next Post

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

September 4, 2026
खेल

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

September 4, 2026
देश

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान खंभे से टकराया, कोई घायल नहीं

September 4, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

September 4, 2026
Next Post

World Archery Para Series 2026: देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी का आयोजन, अहमदाबाद में दिखेगा शीतल देवी का जलवा

Recent Posts

Watch, भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

भगवान श्रीकृष्ण का विराट व्यक्तित्व संकट से निकलने की प्रेरणा देता है: योगी आदित्यनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान...

बरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

बरेली जिले में शादी के करीब चार महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष...

Watch, CM Yogi Adityanath: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं आस्था नहीं’, मन में बसे श्रीराम और श्रीकृष्ण को कोई छू नहीं सकता, आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों...

Firozabad : Telegram पर बच्चों की आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 4, 2026
0

फिरोजाबाद में पुलिस ने Telegram के जरिए बच्चों से संबंधित यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री बेचने और साझा करने के...

मवई में रामदास नगर पुलिस चौकी का लोकार्पण, ग्राम प्रहरियों को बांटी गई आवश्यक सामग्री

by Atul Narain Srivastava
September 4, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा थाना मवई के थानाध्यक्ष कार्यालय एवं आदर्श मेस के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group