Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Importance of Will and Nomination: सिर्फ वसीयत काफी नहीं, मृत्यु के बाद संपत्ति और पेंशन विवाद से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


हममें से ज्यादातर लोग अपनी मौत के बारे में सोचना पसंद नहीं करते। लेकिन ऐसा करने की एक व्यावहारिक वजह हैः जब व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके पीछे छूटी चीज़ों को समेटने और उनका निपटारा करने की जिम्मेदारी किसी और को उठानी पड़ती है।

उन्हें अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी पड़ सकती है, वसीयत तलाशनी पड़ सकती है, बैंकों और पेंशन कोषों से संपर्क करना पड़ सकता है, घर से जुड़े मामले निपटाने पड़ सकते हैं, बिल चुकाने पड़ सकते हैं, बिजली-पानी जैसी सेवाओं और डिजिटल खातों को बंद करना पड़ सकता है और आखिर में छोड़ी गई संपत्ति का बंटवारा करना पड़ सकता है।

और यह सब वे आपके जाने के दुख के बीच कर रहे होंगे।

आप कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं, जिनसे उनका यह बोझ कम हो सके।

वसीयत इतनी जरूरी क्यों है

संपत्ति की अच्छी योजना का मतलब सिर्फ यह तय करना नहीं है कि आपकी रकम और संपत्ति किसे मिलेगी। इसका मकसद यह भी है कि आपके जाने के बाद लोगों के लिए पूरी प्रक्रिया आसान हो।

आप खुद भी वसीयत बना सकते हैं जिसके लिए स्वयं तैयार करने वाली या ऑनलाइन वसीयत की किट उपलब्ध हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि आपकी वसीयत आपके राज्य या क्षेत्र के कानूनी नियमों के अनुरूप हो। सरकार भी ऐसी वसीयतों की किसी विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह देती है।

जटिल परिस्थितियों में कानूनी सलाह लेना खास तौर पर जरूरी हो जाता है। मसलन, परिवार में पहले विवाह से हुए बच्चे हों, कारोबार या न्यास हों, किसी के लिए अभिभावकता की व्यवस्था करनी हो या संपत्ति का स्वरूप जटिल हो।

अगर किसी व्यक्ति की बिना वसीयत के मृत्यु होती है तो उसकी संपत्ति सीधे सरकार के पास नहीं चली जाती। ऐसी स्थिति में उसे कानूनी रूप से ‘बिना वसीयत के निधन’ माना जाता है और कानून यह तय करता है कि उसकी संपत्ति किसे और किस क्रम में मिलेगी।

भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में इसके नियम अलग हैं।

यह बंटवारा शायद आपकी इच्छा के मुताबिक हो, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। खासकर उन परिवारों में यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां पहले विवाह से हुए बच्चे हों, पारिवारिक रिश्ते जटिल हों या कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति दोस्तों, धर्मार्थ संस्थाओं या ऐसे लोगों के नाम करना चाहता हो, जो कानूनी रूप से तय श्रेणियों में नहीं आते।

वसीयत में एक निष्पादक भी नियुक्त किया जाता है। वह आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति और कर्ज से जुड़े मामलों को संभालने तथा वसीयत में लिखे निर्देशों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें काफी कागजी कार्रवाई, वित्तीय फैसले और सरकारी विभागों तथा वित्तीय संस्थानों से संपर्क करना शामिल हो सकता है।

इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जिसे आप यह जिम्मेदारी सौंप रहे हैं, उसे इसकी जानकारी हो और वह यह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार भी हो।

हर परिवार की स्थिति अलग होती है

हर परिवार में विरासत, संपत्ति और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर सोच एक जैसी नहीं होती।

कहीं धन और संपत्ति को लेकर अलग-अलग राय हो सकती है, तो कहीं संपत्ति के साथ माता-पिता, बच्चों, भाई-बहनों या दूसरे रिश्तेदारों की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा भी जुड़ी होती है।

सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं भी अंतिम संस्कार, देखभाल की जिम्मेदारियों और संपत्ति के बंटवारे को प्रभावित कर सकती हैं।

परिवार किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद जो होने की उम्मीद करता है और कानून के मुताबिक वास्तव में जो होता है, दोनों हमेशा एक जैसे नहीं होते।

मौत के बारे में बात करने को लेकर भी अलग-अलग संस्कृतियों में सहजता का स्तर अलग हो सकता है। अगर आपके फैसले परिवार के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं तो उनके बारे में आपके जीवित रहते बात कर लेना मददगार हो सकता है।

पेंशन कोष का भी रखें ध्यान

बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि वसीयत बना लेने से उनकी हर संपत्ति के बारे में व्यवस्था अपने आप नहीं हो जाती। पेंशन कोष इसका एक अच्छा उदाहरण है।

आपकी पेंशन राशि अपने आप आपकी संपत्ति का हिस्सा नहीं बनती। आपके पेंशन कोष के अपने नियम होते हैं, जो यह तय करते हैं कि आपकी मृत्यु के बाद का लाभ किसे मिलेगा। इसमें आपके खाते की रकम के साथ-साथ कोष के जरिए मिली बीमा राशि भी शामिल हो सकती है।

आपकी परिस्थितियों के आधार पर मृत्यु के बाद मिलने वाले लाभ के लिए किया गया वैध और बाध्यकारी नामांकन कोष के प्रबंधक को आपकी पेंशन किसी पात्र लाभार्थी को देने का निर्देश दे सकता है।

इसलिए यह मानकर न चलें कि आपकी वसीयत में पेंशन भी शामिल है। अपने पेंशन कोष में दर्ज लाभार्थी के नाम की समय-समय पर जांच करते रहें।

कुछ छोटे लेकिन जरूरी कदम

ऐसे कई और काम हैं, जिनसे आप अपने परिवार के लिए आगे की प्रक्रिया आसान बना सकते हैं।

सोचिए कि अगर आपकी गैरमौजूदगी में किसी को आपकी पूरी वित्तीय स्थिति का पता लगाना पड़े तो उसके लिए यह कितना मुश्किल होगा। क्या उसे पता होगा कि आपकी वसीयत कहां रखी है? आपका वकील कौन है? आपके गृह ऋण का खाता किस बैंक में है? आपकी पेंशन कहां जमा है? आपके पास शेयर, बीमा या डिजिटल मुद्रा है या नहीं? कौन-से बिल और सदस्यता शुल्क अपने आप खाते से कटते हैं?

इस जानकारी का एक सुरक्षित रिकॉर्ड रखना उपयोगी हो सकता है। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखी भौतिक फाइल या सुरक्षित तरीके से रखी गई डिजिटल फाइल के रूप में रखा जा सकता है। इसमें आपके वसीयत के निष्पादक, वकील, लेखाकार और वित्तीय सलाहकार की जानकारी के साथ प्रमुख बैंक खातों, निवेश, कर्ज, बीमा पॉलिसी और महत्वपूर्ण डिजिटल संपत्तियों का विवरण दिया जा सकता है।

आपकी डिजिटल जिंदगी के बारे में भी यही बात लागू होती है। आपकी मृत्यु के बाद किसी को ईमेल, सोशल मीडिया, तस्वीरों और ऑनलाइन भंडारण जैसी सेवाओं के खाते बंद करने पड़ सकते हैं।

पासवर्ड की कागज या डिजिटल सूची रखने के बजाय किसी भरोसेमंद पासवर्ड प्रबंधक का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पासवर्ड को कूटबद्ध और सुरक्षित भंडार में रखता है।

हालांकि, संबंधित व्यक्ति को यह जरूर पता होना चाहिए कि ऐसा पासवर्ड प्रबंधक मौजूद है और अधिकृत तरीके से उस तक पहुंच कैसे बनाई जा सकती है। उसे हर खाते में सीधे प्रवेश की जरूरत शायद न हो, लेकिन यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि आपके कौन-कौन से खाते हैं और शुरुआत कहां से करनी है।

परिवार से इस बारे में बात करें

आखिर में, अपने परिवार से इन विषयों पर बात करें—खासकर तब, जब विरासत, अंतिम संस्कार या आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर आपके फैसले परिवार की सांस्कृतिक, धार्मिक या पारिवारिक अपेक्षाओं से अलग हों।

आप अपने चाहने वालों के लिए अपनी मौत का दुख कम नहीं कर सकते, लेकिन उसके बाद की आर्थिक और जरूरी कागजी कार्रवाई को काफी आसान जरूर बना सकते हैं।

Tags: Importance of Will and Nomination
Previous Post

Ayodhya Raunahi Toll Plaza Firing: अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, थार सवार दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में एक करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Amethi : हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलता मिला नर्सिंग छात्रा का शव, सुल्तानपुर की रहने वाली थी 21 वर्षीय दीप्ति

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

August 28, 2026
Next Post

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

Recent Posts

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सामने अब एक बार फिर Twitter नाम लौट आया है। हालांकि यह...

बहराइच में एक करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने...

Amethi : हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलता मिला नर्सिंग छात्रा का शव, सुल्तानपुर की रहने वाली थी 21 वर्षीय दीप्ति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

अमेठी, जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग की एक छात्रा का शव शुक्रवार को संस्थान...

Ayodhya Murder Case: अयोध्या के कंदैला में युवक की हत्या और बम-गोली कांड का खुलासा, वरना कार व पिस्टल संग 3 आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 28, 2026
0

अयोध्या, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में पुराने जमीन और रास्ते के विवाद में गोली और बम से हमला...

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

उन्नाव जिले के पुरवा क्षेत्र में दो मंजिला मकान ढह जाने से एक ही परिवार के सात सदस्य मलबे में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group