Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से अगले 24 घंटे भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में व्यापक वर्षा होने के बावजूद प्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 13 प्रतिशत कम है।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक आजमगढ़ में सबसे अधिक 180 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में वाराणसी के राजघाट में 128 मिमी, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 120 मिमी और बस्ती में 117 मिमी बारिश हुई।

इसके अलावा, अंबेडकर नगर के जलालपुर में 114.4 मिमी, सोनभद्र के चोपन में 112.2 मिमी, सुल्तानपुर में 107.8 मिमी, आजमगढ़ वेधशाला में 93.4 मिमी, चंदौली में 91 मिमी, मिर्जापुर तहसील में 85 मिमी और श्रावस्ती के भिनगा में 79 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 589.6 मिमी के मुकाबले 473.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य 509.4 मिमी के मुकाबले 498.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो दो प्रतिशत कम है।

कुल मिलाकर, राज्य में सामान्य 556.2 मिमी के मुकाबले 483.7 मिमी बारिश हुई है, जो 13 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के जिलों में मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई जबकि सात जिलों चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद और हमीरपुर में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 29 जिलों में सामान्य बारिश हुई जबकि 27 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही।

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Tags: मौसम विभाग का अलर्ट
Previous Post

जौनपुर: चीनी के दाम को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Next Post

UP Cooperative Bank : यूपी कोऑपरेटिव बैंक के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

August 26, 2026
अयोध्या

Adulterated Food Action : अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर तक मिलावटी खाद्य सामग्री पर छापेमारी, 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरु, 60 साल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

August 26, 2026
Next Post

UP Cooperative Bank : यूपी कोऑपरेटिव बैंक के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Recent Posts

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नई दिल्ली, देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे...

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा (फाइव स्टार) होटल जे डब्ल्यू मैरियट और...

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

गाजीपुर,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण...

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

न्यूयॉर्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के वैश्विक जनसंपर्क अभियान के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका पहुँच...

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

मेरठ जिले में पुलिस ने एक महिला से पुराने संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group