Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय पर रोड रेज का मुकदमा, खुद ने लगाया रिपोर्टिंग से बदले की साजिश का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ गाजियाबाद में उनकी कार को टक्कर मारने वाले एक मोटरसाइकिल सवार से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

‘टॉप सीक्रेट’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले उपाध्याय ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार से सम्बन्धित खबरों की एक शृंखला प्रसारित की थी।

उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि 20 अगस्त की देर रात पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बताया कि ‘रोड रेज’ और अपमानजनक व्यवहार के आरोपों में उनके खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उपाध्याय के विवरण के अनुसार 18 अगस्त को गाजियाबाद के शिप्रा मॉल के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी और उसने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया और बाद में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस संभवतः उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर आई थी।

उपाध्याय ने यह भी दावा किया कि उनकी कार छीन ली गई है। उन्होंने कहा कि यह वाहन उन्हें एक चैनल द्वारा उपहार में दिया गया था, जिस पर उन्होंने यूक्रेन युद्ध की कवरेज की थी।

उपाध्याय ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी की प्रति नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कथित घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी है और यह भी आरोप लगाया कि यह घटना साजिशन अंजाम दी गयी थी। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को उत्तर प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार पर उनकी रिपोर्टिंग से जोड़ा है।

पत्रकार उपाध्याय ने राज्य में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अयोध्या के राम मंदिर में दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर रिपोर्टिंग की थी और उत्तर प्रदेश में हो रही कथित गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हुए कई खबरें प्रसारित की थीं।

उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ अपनी 10 शीर्ष खबरें भी पोस्ट की, जिन्हें उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और अन्य सहित राजनीतिक नेताओं ने उपाध्याय के समर्थन में ‘एक्स’ पर पोस्ट किये। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Tags: यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय
Previous Post

बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला

Next Post

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला

August 23, 2026
Next Post

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Recent Posts

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील...

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

एम्सटेलवीन, विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा की बजाय उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं का गणित लगा...

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक मामूली सड़क हादसे ने कथित तौर पर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group