Saturday, August 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस से हमला: ग्रंथी समेत दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

कनाडा में एडमंटन के एक गुरुद्वारे में 27 वर्षीय व्यक्ति ने पेचकस से हमला कर एक ग्रंथी समेत दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस यह पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है कि यह हमला घृणा से प्रेरित था या नहीं।

एडमंटन पुलिस सेवा (ईपीएस) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) उत्तर-पूर्वी एडमंटन स्थित नानकसर सिख गुरुद्वारे में हुई। आरोपी गुरुद्वारे में दाखिल हुआ और उसने अरदास स्थल में जाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोपी ने 75 और 51 वर्ष के दो लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

‘सीबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। उसने बताया कि आरोपी भी घायल हुआ है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा की और सिख समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त की। कार्नी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह एडमंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला भयावह है। घायल हुए दोनों लोगों और इस भयानक घटना से स्तब्ध पूरे समुदाय के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूजा स्थल पर किसी व्यक्ति को असुरक्षित महसूस नहीं होना चाहिए। मैं त्वरित कार्रवाई करने के लिए एडमंटन पुलिस सेवा का धन्यवाद करता हूं।

‘सीबीसी न्यूज’ के अनुसार, अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने सिख समुदाय के खिलाफ शुक्रवार को हुई इस हिंसा की निंदा की और संघीय जमानत एवं पैरोल कानूनों में सुधार की मांग की।

स्मिथ ने कहा, ‘‘हर व्यक्ति को अपने समुदायों में और पूजा स्थल पर सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है और हम इस अधिकार की रक्षा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस हमले से यह बात और स्पष्ट होती है कि संघीय सरकार को जमानत और पैरोल कानूनों में सुधार के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

अल्बर्टा में मुख्य विपक्षी दल के नेता नाहीद नेन्शी ने एडमंटन के गुरुद्वारे में हुई हिंसा को स्तब्ध करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पूजा स्थलों पर होने वाले अपराध विशेष रूप से चिंताजनक हैं और इस घटना से सिख समुदाय के लोग सदमे में हैं।

‘ग्लोबल न्यूज’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हमले से कुछ समय पहले आरोपी को राजमार्ग-15 पर वाहनों के बीच पैदल चलते देखा गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2015 से हिंसक हमलों के कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार, हमले से एक दिन पहले ही उसे अल्बर्टा की एक संघीय जेल से रिहा किया गया था लेकिन वह एडमंटन में उसके लिए तय ‘हाफवे हाउस’ नहीं पहुंचा।

‘हाफवे हाउस’ एक ऐसा आवासीय केंद्र होता है, जहां जेल से रिहा लोगों को समाज की मुख्यधारा में सुरक्षित तरीके से लौटने में मदद की जाती है।

ईपीएस की जांच प्रतिक्रिया टीम ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और वह यह पता लगाने के लिए घृणा अपराध इकाई के साथ काम कर रही है कि हमला घृणा से प्रेरित था या नहीं। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अभी आरोप तय नहीं किए गए हैं।

‘सीबीसी न्यूज’ के अनुसार, नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख टेंपल के उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने घायलों की पहचान गुरुद्वारे के एक ग्रंथी और लंबे समय से वहां सेवा कर रहे एक स्वयंसेवक के रूप में की।

ग्रेवाल ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पेचकस से ग्रंथी पर कई वार किए और इसके बाद बुजुर्ग स्वयंसेवक पर हमला किया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी सिख धर्मग्रंथ को नुकसान नहीं पहुंचा।

ईपीएस प्रमुख वॉरेन ड्राइचेल ने कहा कि घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी को गंभीर चोट आई लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पीड़ितों और सिख समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शहर में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना और एडमंटन के सिख समुदाय की सुरक्षा को गंभीरता से ले रही है।

‘सीबीसी न्यूज’ के अनुसार, वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन ऑफ कनाडा के अध्यक्ष दानिश सिंह ने कहा, ‘‘हम कनाडा के सभी गुरुद्वारों से अपनी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे मजबूत करने और सतर्क रहने का आग्रह कर रहे हैं।

शुक्रवार की यह घटना अल्बर्टा के दो गुरुद्वारों को धमकी भरे फोन कॉल आने के कुछ दिन बाद हुई है।

Tags: कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस
Previous Post

लखनऊ दोहरा हत्याकांड: SBI कर्मचारी के दोहरे मर्डर व सुसाइड केस में जांच तेज, तलाक और गुजारा भत्ता पर सस्पेंस

Next Post

पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद पिता ने की बेटी की हत्या

Related Posts

देश

SEBI Ad Code Guidelines: बॉन्ड में निवेश का झांसा देने वाले विज्ञापनों पर कसेगा शिकंजा, सेबी ने मांगे सुझाव

August 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका में बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी: भारतीय नागरिक जय गोस्वामी कनाडा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कतर भागने की थी फिराक

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

August 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri Lanka 2nd Test: कोलंबो में क्लीन स्वीप और सीरीज जीतने उतरेगा भारत, गिल-जायसवाल पर नजरें

August 22, 2026
Next Post

पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद पिता ने की बेटी की हत्या

Recent Posts

UP IPS Transfer: संभल से बिजनौर तबादला होने पर रो पड़े एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

संभल, प्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद संभल से बिजनौर स्थानांतरित किए गए पुलिस अधीक्षक (एसपी)...

FSSAI Strict Action: नेस्ले, कोका-कोला और पेप्सिको समेत कई बड़ी कंपनियों को FSSAI का नोटिस, भ्रामक विज्ञापनों पर कसा शिकंजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने हाल के महीनों में भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबल संबंधी नियमों का पालन...

ग्रामर्षि अकादमी भूमि विवाद: पूर्व सांसद हरिओम पांडे के परिवार पर लगे आरोप निराधार, डॉ. अंजू पांडे ने पेश किए दस्तावेज

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या स्थित ग्रामर्षि अकादमी इंटरनेशनल की भूमि को लेकर उठे विवाद पर संस्थान की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडे ने स्थिति...

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली...

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील स्थित लीलावती बाल शिक्षा निकेतन में SDRF टीम ने बाढ़, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group