Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: नीलामी के 11 माह बाद भी महिला को नहीं मिला तालाब का कब्जा, अपर आयुक्त ने SDM को दिए कार्रवाई के निर्देश

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, तहसील रुदौली क्षेत्र के ग्राम गजकरी में सरकारी प्रक्रिया के तहत हुई तालाब की नीलामी के 11 महीने बीत जाने के बाद भी आवंटी महिला को न तो रजिस्ट्री मिली और न ही कब्जा। न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता ने अब प्रशासनिक सांठगांठ और अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन (अयोध्या मंडल) अजय कांत सैनी ने एसडीएम रुदौली को जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मखदूमपुर (परगना बसौढ़ी) निवासी मीरा पत्नी रमेश चंद्र (निषाद जाति) ने उपजिलाधिकारी रुदौली से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित शिकायत भेजी है। पीड़िता का कहना है कि ग्राम गजकरी स्थित गाटा संख्या 74 (क्षेत्रफल 1.110 हेक्टेयर) की मत्स्य पालन हेतु नीलामी 4 सितंबर 2025 को तहसील रुदौली में हुई थी।

उन्होंने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह पट्टा हासिल किया और तहसीलदार रुदौली के यहाँ 6,000 रुपये जमा कर रसीद (संख्या 779006) प्राप्त की थी। आरोप है कि रसीद कटने के 11 माह बाद भी तहसील प्रशासन उनकी न तो रजिस्ट्री करा रहा है और न ही कब्जा दिला रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि तालाब पर बिना किसी पट्टे के बरसाती लाल रावत नामक व्यक्ति जबरन कब्जा जमाए बैठा है। शासनादेश के अनुसार मत्स्य पालन पट्टे में निषाद जाति को प्रथम वरीयता दी जाती है, जबकि विपक्षी पासी जाति का है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पिछले एक साल से अवैध रूप से मछली निकालकर बेच रहा है और इसका आधा हिस्सा स्थानीय राजस्व कर्मियों तक पहुँच रहा है। इसी वजह से तहसील प्रशासन मामले को लटका रहा है ताकि रसीद की एक साल की मियाद पूरी होने पर इसे स्वतः निरस्त दिखाया जा सके।

मामले का संज्ञान लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन (अयोध्या मंडल) अजय कांत सैनी ने उपजिलाधिकारी रुदौली को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि यदि तालाब की नीलामी नियमानुसार और विधिपूर्वक हुई है, तो बिना किसी विलंब के मत्स्य आवंटी को तत्काल कब्जा दिलाने की प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Tags: रुदौली: नीलामी के 11 माह बाद
Previous Post

अयोध्या: प्राचीन सोने-चांदी के जेवरात का झांसा देकर लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार

Next Post

रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में याद किए गए ‘बाबूजी’

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में भारतगैस लाइट ZIP सेवा शुरू, 4 घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा

August 21, 2026
अयोध्या

रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में याद किए गए ‘बाबूजी’

August 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या: प्राचीन सोने-चांदी के जेवरात का झांसा देकर लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार

August 21, 2026
अयोध्या

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

August 20, 2026
Next Post

रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, 'हिंदू गौरव दिवस' के रूप में याद किए गए 'बाबूजी'

Recent Posts

अयोध्या में भारतगैस लाइट ZIP सेवा शुरू, 4 घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा

by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
0

अयोध्या, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में अपनी प्रीमियम एलपीजी सेवा ‘भारतगैस लाइट ZIP’...

यूपी में अब कैब कंपनियां की अवैध वसूली पर रोक, बेस फेयर से अधिकतम 50 प्रतिशत ही बढ़ सकेगी कीमत, यूपी माय फ्लीट पोर्टल भी शुरू

by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन और आपूर्ति सेवाओं को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए उत्तर प्रदेश...

रुदौली में मनी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि, ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में याद किए गए ‘बाबूजी’

by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
0

अयोध्या रुदौली, श्रीराम मंदिर आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण...

रुदौली: नीलामी के 11 माह बाद भी महिला को नहीं मिला तालाब का कब्जा, अपर आयुक्त ने SDM को दिए कार्रवाई के निर्देश

by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली क्षेत्र के ग्राम गजकरी में सरकारी प्रक्रिया के तहत हुई तालाब की नीलामी के 11 महीने बीत...

अयोध्या: प्राचीन सोने-चांदी के जेवरात का झांसा देकर लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 21, 2026
0

अयोध्या, जिले की कोतवाली नगर पुलिस और स्वात (SWAT) टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खुदाई में मिले प्राचीन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group