अमेठी जिले में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक, जायस थाना क्षेत्र के पूरे तोमड़ गांव निवासी दिव्या (21) ने पांच वर्ष पहले कासिमपुर निवासी रमजान अली उर्फ फुलरु से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने बताया कि रमजान अली पिछले एक वर्ष से विदेश में नौकरी कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दिव्या का शव ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका की मां आरती देवी ने शिकायत में आरोप लगाया है उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान करते थे और मारते-पीटते थे।
जायस थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
प्रकरण संज्ञान में है, थाना जायस पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
— AMETHI POLICE (@amethipolice) August 18, 2026










