Tuesday, August 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी चुनाव से पहले भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, ओबीसी और पसमांदा मुस्लिम कार्ड से साधे समीकरण

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल के लिए प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नयी राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम में राज्य को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व देते हुए प्रदेश के आठ नेताओं को जगह दी है, जो युवा और राजनीतिक अनुभव का संतुलन प्रस्तुत करते हैं।

केंद्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए आठ नेताओं में दो महिलाएं और दो मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हैं।

इन नियुक्तियों में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो राष्ट्रीय महासचिव, दो राष्ट्रीय सचिव और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और लोकसभा के पूर्व सदस्य हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व सांसद रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, जबकि कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश से शामिल चेहरों में स्मृति ईरानी सबसे प्रमुख राजनीतिक नाम हैं। उन्होंने लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया था और 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था, हालांकि 2024 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

केंद्रीय संगठन में उनकी वापसी से पार्टी को उत्तर प्रदेश की राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली एक प्रखर नेता का साथ मिलेगा।

धौरहरा से दो बार सांसद रह चुकीं रेखा वर्मा के पास 2014 और 2019 में सीधे चुनावी जीत का अनुभव है, हालांकि वह 2024 में मामूली अंतर से चुनाव हार गई थीं। संगठन में उनके शामिल होने से भाजपा को मध्य उत्तर प्रदेश की चुनावी गतिशीलता से परिचित एक और महिला नेता मिली हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रोफेसर तारिक मंसूर का राजनीतिक सफर अलग है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुस्लिम चेहरे के रूप में मंसूर को मुस्लिम समुदाय, विशेषकर पसमांदा वर्ग तक भाजपा की पहुंच के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जाता है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से इस अभियान को संगठनात्मक बल मिलेगा।

बस्ती से दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी पूर्वी उत्तर प्रदेश से संसदीय और संगठनात्मक अनुभव लेकर आते हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बुलंदशहर से तीन बार के सांसद भोला सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक और मजबूत चेहरा हैं।

गोरखपुर के चौरी-चौरा से पूर्व विधायक व वर्तमान राज्यसभा सदस्य संगीता यादव पूर्वी उत्तर प्रदेश से चुनावी अनुभव रखने वाली महिला नेता के रूप में राष्ट्रीय संगठन से जुड़ी हैं।

अमरपाल मौर्य की ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति भाजपा की सामाजिक लामबंदी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव मौर्य ने 2022 का विधानसभा चुनाव रायबरेली के ऊंचाहार से लड़ा था और उनके पास व्यापक संगठनात्मक अनुभव है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का नेतृत्व कर चुके कुंवर बासित अली विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बनाने में सक्रिय रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष बनाए जाने से इस प्रयास को एक राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

ये आठों नियुक्तियां सामूहिक रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक रणनीति के कई पहलुओं – महिला, ओबीसी, मुस्लिम, पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र और चुनावी व संगठनात्मक अनुभव को साधती हैं।

यह समय काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था जहां स्मृति ईरानी, ​​रेखा वर्मा और हरीश द्विवेदी सहित कई नवनियुक्त नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जावेद मलिक ने बताया कि बासित अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे तीसरे नेता हैं जिन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे की राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले एजाज रिजवी और तनवीर उस्मानी को यह जिम्मेदारी मिली थी।

मलिक ने कहा, उत्तर प्रदेश से दो अल्पसंख्यक नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। बासित के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए तारिक मंसूर पसमांदा समुदाय से आते हैं।

इस बीच, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने सोमवार को अपना पदभार संभालने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की।

Tags: यूपी चुनाव से पहले भाजपा
Previous Post

Ram Mandir Donation Theft Case: गृह विभाग ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

Next Post

UPSRTC Tender: एसी स्लीपर बसों के संचालन के लिए यूपी सरकार ने मांगे आवेदन, 7 सितंबर अंतिम तिथि

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद में सेवानिवृत्त फौजी ने साले की गोली मारकर हत्या

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर केस दर्ज

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

ID-पासवर्ड शेयर करना पड़ा भारी: सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले पंचायत सहायक पर गिरी गाज, सचिव भी सस्पेंड

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन: 648 अस्पतालों के एम्पेनलमेंट रद्द, 866 पर कार्रवाई

August 18, 2026
Next Post

UPSRTC Tender: एसी स्लीपर बसों के संचालन के लिए यूपी सरकार ने मांगे आवेदन, 7 सितंबर अंतिम तिथि

Recent Posts

चीनी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: मिल रेट 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर पर, खुदरा दाम भी 13% बढ़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 2026-27 सत्र के लिए शुरुआती स्टॉक कम रहने की संभावना के चलते मंगलवार को...

FIH महिला हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, पूल D में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

पहले ही मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को ड्रॉ पर रोकने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने आक्रामक...

प्रतापगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद में सेवानिवृत्त फौजी ने साले की गोली मारकर हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त फौजी को पारिवारिक विवाद में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने साले की गोली...

अयोध्या में वृद्ध महिला से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

by Atul Narain Srivastava
August 18, 2026
0

अयोध्या, तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में ट्यूबवेल पर सो रही एक वृद्ध महिला से नकदी और जेवरात लूटने...

अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर केस दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

अमेठी जिले में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group