Saturday, August 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा सुबह करीब 4:45 बजे गंगागंज इलाके में हुआ। सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, अग्निशमन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए थे। एनएचएआई की क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में शामिल पीतांबर रावत बाराबंकी जिले के अचककामऊ गांव का निवासी था और देशराज नामक व्यक्ति के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि अन्य तीन मृतक ईंटों की ढुलाई का काम करने वाले मजदूर थे। मृतकों की पहचान संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और बलराम रावत के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से हटा दिया गया है। इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

Tags: लखनऊ में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा
Previous Post

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन

Next Post

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Video, आपको बुलडोजर पसंद है न? छत्तीसगढ़ी कलाकार के सवाल पर CM योगी का मजेदार जवाब, 8 राज्यों के लोक कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

August 15, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के निजी अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त: कहा- ‘बीमारी की मजबूरी में मरीजों को लूटना बर्दाश्त नहीं’, रेट बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य

August 15, 2026
उत्तर प्रदेश

इटावा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बाल अपराधी फरार, भागते हुए सीसीटीवी में कैद

August 15, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सड़क हादसे में ITBP के DIG और चालक की मौत, चार घायल

August 15, 2026
Next Post

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

Recent Posts

Video, आपको बुलडोजर पसंद है न? छत्तीसगढ़ी कलाकार के सवाल पर CM योगी का मजेदार जवाब, 8 राज्यों के लोक कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानभवन के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति...

UP के निजी अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त: कहा- ‘बीमारी की मजबूरी में मरीजों को लूटना बर्दाश्त नहीं’, रेट बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य

by Atul Narain Srivastava
August 15, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूली जाने वाली मोटी रकम अब हाई कोर्ट...

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में दुकान में पीछे के दरवाजे से कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे हथियारबंद...

लखनऊ में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के सुलतानपुर राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत...

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 15, 2026
0

गॉल, देवदत्त पडिक्कल की नाबाद शतकीय पारी से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group