Thursday, August 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर में 45 वर्षीय एक पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट के आठवें तल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी महिला को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक निमिश पाटिल ने बताया कि मृतक की पहचान परमात्मा सिंह के रूप की गई है। वह महाराजगंज के नौतनवा में तैनात थे और गोरखनाथ क्षेत्र में अपनी पत्नी सुमित्रा सिंह और दो बच्चों के साथ रहते थे।

परिजनों का आरोप है कि ऋण से जुड़ी कथित धोखाधड़ी में करीब 1.40 करोड़ रुपये गंवाने के बाद सिंह काफी मानसिक तनाव में थे।

परिजन के मुताबिक, गरिमा सिंह नामक महिला ने परमात्मा सिंह को एक योजना में शामिल होकर पुराने कर्ज की अदायगी के लिए राजी किया था जिसके बाद उन्होंने कई बैंक से ऋण ले लिया था।

उन्होंने दावा किया कि उस महिला ने दो महीने की किस्त भुगतान की और उसके बाद सिंह को ऋण के बोझ तले दबा हुआ छोड़ दिया।

परमात्मा सिंह ने चार अगस्त को गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह के खिलाफ पिपराइच थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और धन के गबन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें इस कदम के लिए गरिमा सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया है।

पाटिल ने कहा कि इस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य के आधार पर गोरखनाथ पुलिस थाने में एक नया मामला दर्ज किया जा रहा है।

Tags: गोरखपुर में पशु चिकित्सक
Previous Post

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

Next Post

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

August 13, 2026
क्राइम

सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, हमलावर गिरफ्तार

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

August 13, 2026
Next Post

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

Recent Posts

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने सरकारी गैस कंपनी की एक पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ा दिया, जिससे...

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर में 45 वर्षीय एक पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट के आठवें तल से कूदकर कथित तौर पर...

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों...

Bite, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, अर्चक पीत वस्त्र…

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा व्यवस्था में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। मंदिर...

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने और कर्ज बढ़ने के बाद 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group