अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:30 बजे रामकथा हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 10:45 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 11 बजे महंत संतराम दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 11:05 बजे रामलला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे रविदास मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं संत सम्मेलन में शामिल होंगे। करीब 11:55 बजे दिगंबर अखाड़ा पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे परमहंस श्री रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:40 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।










