Thursday, August 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत में तीन हफ्ते से लापता दो युवकों के शव महंत के परिसर से बरामद, दो हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में करीब तीन सप्ताह से लापता दो युवकों के शव बुधवार को लहचौड़ा गांव में एक महंत के आवासीय परिसर से बरामद किए गए जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि लहचौड़ा निवासी अंकित (25) और इसरार (32) के 25 जुलाई से लापता होने की सूचना मिलने पर 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी के अनुसार मुख्य आरोपी बताए जा रहे महंत की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि दोनों युवकों के शव स्थानीय मंदिर के महंत नरेश नाथ के आवासीय परिसर में दफन किए गए थे।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार को खुदाई कर दोनों शव बरामद कर लिए। राय ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और हत्या के तरीके के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस के अनुसार, शव क्षत-विक्षत हालत में थे और उनकी पहचान कपड़ों तथा अन्य वस्तुओं के आधार पर की गई। घटनास्थल से फॉरेंसिक दल ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में उज्ज्वल और कृष्णा यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उसने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों की महंत नरेश नाथ से जान-पहचान थी। परिजनों के मुताबिक, अंकित और इसरार पुराने दोस्त थे और उनके घर आमने-सामने हैं।

इसरार के भाई फरीद ने बताया कि दोनों 25 जुलाई को मोटरसाइकिल से घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की शाम से दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए जिसके बाद परिजनों ने 29 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

फरीद ने दावा किया कि अंकित की बहन और महंत के बीच कथित संबंधों को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को दोनों युवक संभवत: महंत से बात करने के लिए उसके आवासीय परिसर गए होंगे, लेकिन वहां उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी।

Tags: बागपत में तीन हफ्ते से लापता
Previous Post

सुलतानपुर: गनर हत्याकांड में सुनवाई में देरी पर कोर्ट नाराज, छिंदवाड़ा एसपी को आरोपी पेश करने का आदेश

Next Post

सूर्य ग्रहण 2026: आज रात 9:04 बजे से शुरू होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक का नियम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

August 13, 2026
अयोध्या

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

August 13, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

August 13, 2026
क्राइम

सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, हमलावर गिरफ्तार

August 13, 2026
Next Post

सूर्य ग्रहण 2026: आज रात 9:04 बजे से शुरू होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक का नियम

Recent Posts

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने सरकारी गैस कंपनी की एक पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ा दिया, जिससे...

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर में 45 वर्षीय एक पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट के आठवें तल से कूदकर कथित तौर पर...

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों...

Bite, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, अर्चक पीत वस्त्र…

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा व्यवस्था में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। मंदिर...

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने और कर्ज बढ़ने के बाद 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group