Friday, August 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्यों से नियमितीकरण या ध्वस्तीकरण नीति पर विचार करने को कहा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 12, 2026
in देश
0

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से कहा कि वे देशभर में लंबे समय से मौजूद अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने या उन्हें गिराने के लिए एक समान नीति बनाने के अनुरोध वाले अभ्यावेदन पर विचार करें।

शीर्ष अदालत ने ‘सेंटर फॉर लॉ एंड गुड गवर्नेंस’ की ओर से दायर ‍उस जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए यह आदेश दिया, जिसमें केंद्र सरकार और सभी राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को ऐसी नीति बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, जिससे गरीबों के अनधिकृत मकानों को बचाया जा सके।

न्यायालय ने कहा कि यह मामला मुख्य रूप से राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों के नीतिगत दायरे में आता है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने कहा कि हर राज्य में हालात और जमीनी हकीकत अलग-अलग होती है, इसलिए अदालत के लिए पूरे देश के वास्ते एक ही नीतिगत ढांचा तय करना न तो व्यावहारिक होगा और न ही समझदारी भरा।

पीठ ने कहा, “इस अदालत के लिए सभी राज्यों में लागू किया जाने वाला समान नीतिगत ढांचा तय करना मुश्किल और संभवत: समझदारी भरा भी नहीं होगा।

हालांकि, उसने कहा कि राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश नयी नीतियां बनाते समय या अपने मौजूदा ढांचे की समीक्षा करते समय याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार कर सकते हैं। पीठ ने कहा, “हमें उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकार ऐसे सभी मुद्दों पर उचित विचार करेंगे।

याचिका में कहा गया था कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों के साथ-साथ दिल्ली में भी निपटान और नियमितीकरण योजनाएं शुरू की गई हैं।

हालांकि, इसमें आरोप लगाया गया था कि कई मामलों में अनधिकृत कॉलोनियों और ढांचों को अचानक गिरा दिया गया, कभी-कभी बिना पर्याप्त नोटिस के और बिना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास या कल्याण की किसी व्यवस्था के।

याचिका में कहा गया था कि ध्वस्तीकरण एक बहुत कठोर और अपरिवर्तनीय कदम है, इसलिए योजना और भूमि उपयोग संबंधी कानूनों को लागू करने के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत मिले आवास, आजीविका और सम्मान के अधिकारों के बीच संतुलन बनाने वाली नीति के बिना ऐसी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि राज्य सरकारें अनधिकृत निर्माणों के मामले में अलग-अलग रुख अपनाती हैं। उन्होंने दलील दी कि कभी-कभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्दबाजी में, बिना किसी नियम के और अव्यवस्थित तरीके से की जाती है।

वकील के मुताबिक, अधिकारी कभी-कभी निवासियों को भरोसा दिलाते हैं कि अनधिकृत निर्माणों को नियमित कर दिया जाएगा, साथ ही वे स्थानीय नगर निकाय कर और संपत्ति कर भी वसूलते हैं तथा बिजली जैसी नागरिक सुविधाओं तक पहुंच भी प्रदान करते हैं।

वकील के अनुसार, 40-50 साल बाद निवासियों से कहा जा सकता है कि उनके मकान या इमारतें अवैध हैं और उन्हें गिराया जा सकता है, बिना इस बात की जांच किए कि क्या उनके लिए रहने की कोई दूसरी जगह उपलब्ध है।

याचिका में शीर्ष अदालत से आग्रह किया गया कि वह इस मामले को मानवाधिकारों के नजरिये से देखे, खासकर उन परिवारों के मामलों में, जो दशकों से संबंधित संपत्ति या कॉलोनियों में रह रहे हैं।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि उच्चतम न्यायालय अवैध और अनधिकृत ध्वस्तीकरण के खिलाफ पहले ही व्यापक सुरक्षा उपाय तय कर चुका है।

वकील ने कहा कि मौजूदा न्यायिक निर्देशों में एकरूपता नहीं है। उन्होंने तीन न्यायाधीशों की पीठ के उस पुराने फैसले का जिक्र किया, जिसमें आवास के अधिकार को गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का हिस्सा माना गया था।

वकील ने 14 जुलाई के उस फैसले का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि किसी कॉलोनी के लंबे समय से अस्तित्व में होने मात्र से उसका कोई कानूनी अधिकार नहीं बन जाता और सिर्फ समय बीतने या प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने से कोई अवैध काम वैध नहीं हो जाता।

पीठ ने कहा कि अदालत की बनाई समिति कानून लागू करने के लिए राज्य सरकारों और नगर पालिकाओं को मिली शक्तियों की जगह नहीं ले सकती। उसने दोहराया कि उच्चतम न्यायालय पहले ही अचानक और मनमाने ढंग से की जाने वाली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय जारी कर चुका है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ओल्गा टेलिस मामले से शुरू हुई इस अदालत की मानवीय कानूनी सोच यह कहती है कि जिस व्यक्ति का किसी जगह पर पक्का कब्जा है, उसे उचित कानूनी प्रक्रिया के बिना बेदखल नहीं किया जा सकता। इस अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी अनाधिकृत कब्जेदार को भी, आम तौर पर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले कम से कम 15 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों पर हर मामले के हिसाब से विचार करना होगा और जरूरी नहीं कि अदालत की ओर से बनाई गई किसी एक नीति से उनका समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि याचिका में उठाई गई मांगें बहुत व्यापक हैं और इससे अदालत के कार्यपालिका के नीतिगत क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की स्थिति पैदा हो सकती है।

पीठ ने यह भी कहा कि अनधिकृत निर्माण में हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर निवासी शामिल नहीं होते, क्योंकि कुछ निर्माण व्यावसायिक उद्देश्यों या मुनाफा कमाने के मकसद से भी किए जाते हैं।

उसने कहा, “ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिनमें जमीन पर बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का अनधिकृत कब्जा होता है और उन्हें वैकल्पिक आवास भी उपलब्ध कराने की जरूरत होती है… इसके लिए नीतिगत फैसले की जरूरत है। हम राज्य को किसी खास नीति को अपनाने से नहीं रोक सकते।

Tags: अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट
Previous Post

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें

Next Post

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में छह माह की बच्ची लावारिस मिली, परिजनों की तलाश जारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

August 13, 2026
अयोध्या

Bite, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, अर्चक पीत वस्त्र…

August 13, 2026
क्राइम

सुखबीर सिंह बादल कृपाण हमले में घायल, हमलावर गिरफ्तार

August 13, 2026
क्राइम

जयपुर के पूर्व जिला न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने 2.5 करोड़ रुपये ठगे

August 13, 2026
Next Post

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में छह माह की बच्ची लावारिस मिली, परिजनों की तलाश जारी

Recent Posts

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने सरकारी गैस कंपनी की एक पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ा दिया, जिससे...

गोरखपुर में पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को ठहराया जिम्मेदार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर में 45 वर्षीय एक पशु चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को अपने अपार्टमेंट के आठवें तल से कूदकर कथित तौर पर...

अयोध्या में लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और नकली पिस्टल बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों...

Bite, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, अर्चक पीत वस्त्र…

by Atul Narain Srivastava
August 13, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा व्यवस्था में जल्द ही एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। मंदिर...

गोरखपुर में ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद 11वीं के छात्र ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
0

गोरखपुर, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने और कर्ज बढ़ने के बाद 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group